फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran actress Rekha to receive excellence in cinema award at IFFM 2026 The festival will screen Umrao Jaan

IFFM 2026: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रेखा को मिलेगा खास सम्मान; 'उमराव जान' की होगी स्क्रीनिंग

Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

IFFM 2026: दिग्गज अभिनेत्री रेखा को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उनकी आइकॉनिक फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग भी होगी। 

विज्ञापन
Veteran actress Rekha to receive excellence in cinema award at IFFM 2026 The festival will screen Umrao Jaan
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सदाबहार रेखा 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगी। यहां उन्हें सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल में रेखा के शानदार काम और भारतीय सिनेमा में योगदान का जश्न भी मनाया जाएगा। इसके तहत उनकी फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग होगी। 

विज्ञापन

 

Veteran actress Rekha to receive excellence in cinema award at IFFM 2026 The festival will screen Umrao Jaan
फिल्म ‘उमराव जान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'उमराव जान' की रिलीज को 45 साल पूरे
रेखा ने भारतीय सिनेमा में 'सिलसिला', 'खूबसूरत', 'इजाजत', 'घर', 'खून भरी मांग', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' और 'कोई... मिल गया' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में फिल्म 'उमराव जान' दिखाई जाएगी। मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित 'उमराव जान' रेखा के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल है। इस साल इसकी रिलीज के 45 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान मिलने पर क्या बोलीं रेखा?
IFFM में शामिल होने और खास सम्मान मिलने को लेकर रेखा ने एक बयान में कहा, 'फिल्म 'उमराव जान' कभी मुझसे दूर नहीं हुई। वह मेरी यादों में, मेरी खामोशी में और उन लोगों के दिलों में बसी है, जिन्होंने इतने वर्षों तक उसे बहुत प्यार दिया है। उस सफर को फिर से याद करना और फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर सराहे जाते देखना, मेरे लिए गर्व और भावुक कर देने वाला अनुभव है'।

तिरंगा झंडा फहराएंगी अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा वरदान रहा है और IFFM 2026 में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत खास है। मैं इस सम्मान को बहुत आभार के साथ स्वीकारती हूं। न सिर्फ अपनी यात्रा की पहचान के तौर पर, बल्कि उन फिल्ममेकर्स, लेखकों, संगीतकारों और अनगिनत सहयोगियों के प्रति सम्मान के तौर पर भी, जिन्होंने मेरी जिंदगी को समृद्ध किया। मेरे काम को आकार दिया'। बता दें कि अभिनेत्री 15 अगस्त को मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों, ऑस्ट्रेलिया के सम्मानित जनों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों के साथ भारतीय झंडा भी फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed