{"_id":"6741e8fd18658c327e036c64","slug":"i-want-to-talk-actor-abhishek-bachchan-talk-about-dealing-with-negativity-not-changing-his-fundamental-values-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने नकारात्मकता पर की बात, कहा- मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, उसे बदल नहीं सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने नकारात्मकता पर की बात, कहा- मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, उसे बदल नहीं सकता
Sat, 23 Nov 2024 08:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:09 PM IST
सार
Abhishek Bachchan On Dealing with Negativity: अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक को लेकर मिल रही सराहनाओं का आनंद ले रहे हैं। इस बीच उनका इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह बहुत साकारात्मक व्यक्ति हैं और वो नकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी नवीनतम फिल्म आई वांट टू टॉक को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसके पास दुनिया में ज्यादा समय नहीं बचा है। हाल में ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने निजी जीवन में नकारात्मकता के बीच आगे बढ़ने के लिए उम्मीद की किरण खोजने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से व्यक्ति हैं, वो उसे बदल नहीं सकते।
विज्ञापन
नकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं अभिषेक
ई टाइम्स के साथ हाल ही में एक बातचीत के दौरान, अभिषेक बच्चन ने नकारात्मकता के बावजूद अपने मौलिक मूल्यों को न बदलने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इंसान को दृढ़ होने के साथ-साथ चीजों को स्वीकारना और उसके अनुसार ही आगे बढ़ना चाहिए। अभिषेक ने कहा, “जब बुरा अपनी बुराई न छोड़े तो अच्छा अपनी अच्छाई क्यों छोड़े? उन्होंने आगे कहा, “मैं जो व्यक्ति हूं, उसे नहीं बदल सकता।” अभिनेता ने बताया कि वह जीवन में बहुत सकारात्मक व्यक्ति हैं और नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देते हैं, नहीं तो ये चीजें उन्हें परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन
Actors Divorce 2024: साल 2024 में हुआ इन सितारों का तलाक, फैसले से आज भी प्रशंसक हैं हैरान
विज्ञापन
इंसानों को अपने विश्वासों के लिए खड़ा होना चाहिए- अभिषेक
अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक से तुलना करते हुए, अभिषेक बच्चन ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बादल पर एक उम्मीद की किरण देखता है, तो उसे वह थामे रखना चाहिए, क्योंकि यह आगे बढ़ने की प्रेरणा बन सकती है। उन्होंने कहा कि अंधकार और नकारात्मकता से ग्रसित होना आसान है। अभिषेक ने आगे कहा कि इंसान को अपने विश्वासों के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप दुनिया में हवा में उड़ रहा एक पत्ता बनने जा रहे हैं, तो लोग आपको एक ठोस व्यक्ति नहीं मानेंगे।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बताया कैसा है पिता और पत्नी के साथ संबंध, जानें असहमतियों पर क्या बोले अभिनेता
अभिषेक ने की शूजित सरकार के निर्देशन की तारीफ
अभिषेक ने आई वांट टू टॉक को लेकर कहा कि वह शायद इस कहानी पर एक बहुत ही भावनात्मक और दुखद फिल्म बनाते, लेकिन उनके निर्देशक शूजित सरकार ने एक खुशनुमा फिल्म बनाने का फैसला किया, जो दर्शकों को हंसाती है। अभिनेता ने उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक सीखने का अनुभव था, उन्होंने कहा, "चाहे कितनी भी कठिन बाधा क्यों न हो, आशा की किरण और कारण को खोजने के लिए तैयार रहना चाहिए।"
रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य के जन्मदिन पर सुहाना खान ने पोस्ट की प्यारी तस्वीर