Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे इब्राहिम अली खान, शूटिंग की तैयारी शुरू!
इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं। इब्राहिम करण जौहर की आने वाली फिल्म से डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ काजोल भी नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में धीरे-धीरे स्टार किड्स डेब्यू कर रहे हैं। साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से स्टार किड्स आलिया भट्ट, वरुण धवन ने डेब्यू किया था। वहीं, यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी डेब्यू फिल्म है। उधर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे इब्राहिम अली खान
दरअसल, इब्राहिम खान बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से करने जा रहे हैं। इब्राहिम को भी फिल्म निर्माता करण जौहर लॉन्च करेंगे। इब्राहिम करण की आने वाली फिल्म से ही डेब्यू करेंगे, इसकी खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। बता दें कि इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर में हो रहे आतंकवाद पर आधारित है। इसमें इब्राहिम मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें-Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...
फरवरी में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम फरवरी में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करेंगे। वह इस फिल्म को लेकर काफी समय से तैयारी में लगे हुए हैं। इब्राहिम खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। साथ ही, फिल्म के मुताबिक अपने लुक को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें-Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें