फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFM will screen Aamir Khan Laal Singh Chaddha Anurag Kashyap Dobaaraa Deepika Padukone Gehraiyaan

Laal Singh Chaddha: विदेश में भी धमाल मचाने को तैयार 'लाल सिंह चड्ढा', आईएफएफएम में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

Wed, 20 Jul 2022 03:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Jul 2022 03:13 PM IST
सार

आईएफएफएम की वेबसाइट के अनुसार इस इवेंट में फीचर, डॉक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।  साथ ही भारत के मशहूर फिलम्कार सत्यजीत रे को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
IFFM will screen Aamir Khan Laal Singh Chaddha Anurag Kashyap Dobaaraa Deepika Padukone Gehraiyaan
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 2022 संस्करण में आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', अनुराग कश्यप की 'दोबारा' और पाकिस्तान की 'जॉयलैंड' जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बारे में आयोजकों ने कहा कि फिल्म समारोह 12 से 20 अगस्त तक विक्टोरियाई राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


आईएफएफएम की वेबसाइट के अनुसार इस इवेंट में फीचर, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।  साथ ही भारत के मशहूर फिल्मकार सत्यजीत रे को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' के अलावा इस इवेंट के 'हुर्रे बॉलीवुड' सेक्शन में रणवीर सिंह की क्रिकेट ड्रामा  '83', आयुष्मान खुराना-वाणी कपूर की 'चंडीगढ़ करे आशिकी', और अमेजन प्राइम वीडियो की तीन फिल्में 'गहराइयां', 'सरदार उधम' और विद्या बालन की 'जलसा' दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


फेस्टिवल के 'बियॉन्ड बॉलीवुड' सेक्शन में तापसी पन्नू अभिनीत 'दोबारा', सूर्या-स्टारर 'जय भीम', अपर्णा सेन की 'द रेपिस्ट', 'टू सिस्टर्स एंड ए हस्बैंड' निर्देशक श्लोक शर्मा, 'झिनी बिनी चडरिया' (रितेश शर्मा) और 'शंकर फेयरीज' को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस महोत्सव में पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' को भी शामिल किया गया है, जो सैम सादिक द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म ने 75वें कान फिल्म समारोह के अन सर्टन रिगार्ड सेक्शन में जूरी अवॉर्ड जीता था। बांग्लादेशी फिल्म निर्माता मुस्तोफा सरवर फारूकी की 'नो लैंड्स मैन', और 'लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम', जो 94 वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए भूटान की प्रविष्टि थी, का भी प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फिल्म पाथेर पांचाली, 'अपराजितो' और 'अपूर संसार' भी दिखाई जाएगी।


आईएफएफएम में प्रदर्शित होने वाली शॉर्ट फिल्मों में नसीरुद्दीन शाह अभिनीत 'द डॉटर' और निर्देशक विजयता कुमार की 'किकिंग बॉल्स' शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री सेक्शन में 'आईना', 'लेडीज ओनली' और वूमेन ऑफ माई बिलियन शामिल हैं। इस समारोह में कपिल देव, सामंथा प्रभु और निर्देशक कबीर खान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed