फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Got Talent shilpa shetty gets goosebumps as five year old girl sings ghar more pardesiya with mom

India's Got Talent: मां के साथ पांच साल की बच्ची ने गाया 'घर मोरे परदेसिया', गाना सुन शिल्पा शेट्टी बोलीं- 'रोंगटे खड़े हो गए'

Sun, 23 Jan 2022 02:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

पांच साल की बच्ची ने अपनी मां के साथ जब 'मोरे परदेसिया' सॉन्ग गाया तो सभी जज हैरान रह गए। बच्ची का गाना सुनकर जज शिल्पा शेट्टी के तो रोंगटे खड़े हो गए तो वहीं जज बादशाह, मनोज मुंतशिर और किरण खेर भी बस हैरान होते और तालियां बजाते नजर आए।

विज्ञापन
India Got Talent shilpa shetty gets goosebumps as five year old girl sings ghar more pardesiya with mom
India’s got talent - फोटो : insta

विस्तार

इंडियाज गॉट टैलेंट में कंटेस्टेंट्स में एक से बढ़कर एक हुनरबाज सामने आ रहे हैं, जो जजेस समेत देश के लोगों को भी हैरान कर दे रहे हैं। ऐसी ही एक नन्हीं प्रतिभा को देखकर जजेस हैरान रह गए। शो इंडियाज गॉट टैलेंट में महज पांच साल की बच्ची ने अपनी मां के साथ जब 'मोरे परदेसिया' सॉन्ग गाया तो सभी जज हैरान रह गए। बच्ची का गाना सुनकर जज शिल्पा शेट्टी के तो रोंगटे खड़े हो गए तो वहीं जज बादशाह, मनोज मुंतशिर और किरण खेर भी बस हैरान होते और तालियां बजाते नजर आए।

विज्ञापन

India Got Talent shilpa shetty gets goosebumps as five year old girl sings ghar more pardesiya with mom
India’s got talent - फोटो : insta

सोनी टीवी के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी एपिसोड में मां और बेटी की जोड़ी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही है। इस एपिसोड की वीडियो सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर की गई है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मुक्ता और प्रज्ञा की इस क्यूट जोड़ी के ड्यूट को सुनकर सभी जजेस के चेहरे पर आ गई एक बड़ी सी स्माइल'। वीडियो में मुक्ता और प्रज्ञा मां-बेटी की जोड़ी पॉपुलर सॉन्ग मोरे परदेसिया परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। दोनों ने इतनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी की सभी हैरान रह गए। खासतौर पर पांच साल की बेटी ने जब अपनी मां के साथ जुगलबंदी की और ताल से ताल मिलाकर गाया तो जजेस बस देखते ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'घर मोरे परदेसिया' गाना जो किसी बड़े के लिए गाना भी बेहद मुश्किल है उसे छोटी सी बच्ची ने परफेक्शन के साथ बेहद ही आसानी से गा लिया। परफॉर्मेंस पूरी होने के बाद सभी जजेस ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया तो वहीं दर्शकों की सीटी और तालियों से पूरा स्टेज गूंज उठा। छोटी सी बच्ची ने इतना शानदार गाया कि जज मनोज मुंतशिर तो शो के दौरान ही खड़े होकर ताली बजाने लगे। आप भी ये परफॉर्मेंस देखने के  बाद यकीनन हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed