फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India’s Got latent 2 Samay Raina And Alia Bhatt Funny Conversation Amid Alpha Promotion

समय रैना ने आलिया भट्ट की किस फिल्म का बनाया मजाक? एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब; बोलीं- ‘शो में आकर अफसोस…’

Sat, 20 Jun 2026 08:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Jun 2026 08:01 PM IST
सार

India’s Got Latent Season 2 First Episode: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। पहले ही एपिसोड में समय रैना ने आलिया का जमकर मजाक बनाया। आलिया ने भी समय रैना को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
India’s Got latent 2 Samay Raina And Alia Bhatt Funny Conversation Amid Alpha Promotion
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आलिया भट्ट और समय रैना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

‘शो में आकर अफसोस हो रहा है…’ समय रैना के मुंह पर आलिया भट्ट ने यह बात ‘इंडियाज गाॅट लेटेंट 2’ के मंच पर कही। वह इस शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। आखिर ऐसा क्या हुआ इस रियलिटी शो में जो आलिया को यह बात कहनी पड़ी।

विज्ञापन


मजाक में एक-दूसरे पर कस दिया तंज 
आलिया भट्ट का पहले तो समय रैना ने अपने शो में स्वागत किया। फिर पूछा कि आप तो कान फेस्टिवल में जाती हैं, इस शो में कैसे आ गईं? इसके बाद चुटकी लेते हुए समय ने कहा कि हमारे शो पर कैमरा आपके ऊपर फोकस रहेंगे। इस पर आलिया ने कहा, ‘मैं यहां आकर अफसोस कर रही हूं।’ आगे आलिया ने कहा कि आज तक हम लोग जितनी भी हंसे हैं, वह कपिल शर्मा की वजह से है। यह जवाब सुनकर समय रैना चौंक गए। इस पर समय रैना ने कहा कि उन्हें भी आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ देखकर अफसोस हुआ था। 

विज्ञापन

India’s Got latent 2 Samay Raina And Alia Bhatt Funny Conversation Amid Alpha Promotion
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@maisamayhoon

शरवरी का भी समय रैना ने उड़ाया मजाक 
आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी समय रैना के शो में पहुंची थीं। उनका भी स्टैंडअप कॉमेडियन ने मजाक बनाया। शरवरी को तो पहचानने भी उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर शरवरी ने कहा, ‘मैंने भी आपके वीडियो न्यूज चैनल पर देखे हैं।’ यह सुनकर समय रैना की हंसी छूट गई। बता दें कि पिछले साल अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कारण समय रैना एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे। उन पर केस भी हुआ, कोर्ट तक भी मामला पहुंचा था। 

कहां देख सकते हैं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’? 
समय रैना का शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के होगा, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed