फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India's Got Latent Artist Impersonating Donald Trump Make fun of Alia Bhatt

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ट्रंप की मिमिक्री, आलिया भट्ट हुईं रोस्ट; प्रतियोगी ने कहा- कोई इनको स्क्रिप्ट दो

Sat, 20 Jun 2026 09:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Jun 2026 09:12 PM IST
सार

।ndia’s Got Latent Season 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड चर्चा में है। इसमें आलिया भट्ट ने नजर आईं। साथ ही डाेनाल्ड ट्रंप बने एक आर्टिस्ट ने भी महफिल लूट ली। इस कॉमेडियन ने आलिया को भी जमकर रोस्ट किया।

विज्ञापन
India's Got Latent Artist Impersonating Donald Trump Make fun of Alia Bhatt
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में ट्रंप बनकर पहुंचा प्रतियोगी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

समय रैना ने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड की शुरुआत में ही आलिया भट्ट का खूब मजाक बनाया। समय के अलावा एक प्रतियोगी ने भी आलिया को रोस्ट किया, उन पर मजाकिया ढंग से तंज कसे। यह प्रतियोगी शो में डोनाल्ड ट्रंप बनकर आया था। इस शख्स की मिमिक्री ने सबका दिल जीत लिया था। जानिए, डोनाल्ड ट्रंप बने प्रतियोगी ने आलिया को क्या कहा? 

विज्ञापन


ट्रंप बने प्रतियोगी ने क्यों कहा- इनको स्क्रिप्ट दो 
ट्रंप बने प्रतियोगी ने इंटरनेशनल मुद्दों पर मजाकिया ढंग से कटाक्ष किया। यह देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे थे। आलिया ने भी कुछ बोलने की कोशिश की लेकिन वह सकपका गईं। इस पर प्रतियोगी ने कहा, ‘कोई इनको स्क्रिप्ट दो।’ यह बात जैसे ही ट्रंप बने प्रतियोगी ने कही आलिया और बाकी जजेज की हंसी छूट गई। 
विज्ञापन


यूजर्स ने भी आलिया भट्ट की रोस्टिंग को एंज्वॉय किया
समय रैना के शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट की रोस्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब मजा आया। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘आलिया आपके इसके लिए तैयार नहीं थीं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आलिया नर्वस थीं, लेकिन आपके अच्छा परफॉर्म किया।’ फैंस आलिया की तारीफ करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed