IPL Final 2026: पति विराट कोहली को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का, वायरल वीडियो में दिखा भक्ति का रंग
Virat Kohli Anushka Sharma IPL Final: अहमदाबाद में IPL 2026 के फाइनल मैच में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा पहुंच चुकी हैं। विराट की टीम बैंगलुरू का गुजरात के साथ मैच हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने पहुंचे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा की हो रही है। अनुष्का यहां अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
स्टेडियम में दिखीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद स्टेडियम में जाते हुए देखा गया। वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए। अनुष्का को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। फैंस का मानना है कि अनुष्का, विराट के लिए भाग्यशाली हैं और उनके आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।
गले में दिखी कंठी माला और भक्ति का रंग
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अनुष्का स्टेडियम के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) टीम से जुड़ी अन्य महिलाओं से बातचीत करती और खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान लोगों का ध्यान उनके गले में पहनी कंठी माला पर गया। पिछले कुछ साल में विराट और अनुष्का का झुकाव अध्यात्म की तरफ काफी बढ़ा है।
उन्हें अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देखा गया है। कुछ दिनों पहले क्वालिफायर मैच के दौरान अनुष्का की उंगली में 'जाप करने वाली मशीन' भी देखी गई थी, जो भगवान पर उनके गहरे विश्वास को दिखाती है।
Anushka Sharma in the stands at Narendra Modi stadium to support Virat kohli. pic.twitter.com/FTOFQKTfNm
— Sana (@sana81aft) May 31, 2026
Tulsi mala around the neck and chanting ring on the finger for “Naamjaap “
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) May 27, 2026
Anushka Sharma is truly an ideal role model for the younger generations
Following our Saharan dharma with pride
Hare Krishna 🙏🏼 pic.twitter.com/qQR79fSjdw
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB), फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना कर रही है। अगर आज बैंगलुरू यह मैच जीत जाती है, तो वह लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन जाएगी।
इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए अनुष्का भी वहां मौजूद हैं। अगर विराट की टीम जीतती है, तो अनुष्का भी इस जीत का जश्न मनाती दिखेंगी। हालांकि, बैंगलुरू आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी उठा पाएगी या नहीं, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Karuppu Vs Drishyam 3: 17वें दिन कैसी रही 'करुप्पु' की कमाई, जानें 'दृश्यम 3' का रविवार का कलेक्शन