बॉलीवुड के अलावा तमिल और मलयालम की फिल्में भी सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। सूर्या की तमिल फिल्म 'करुप्पु' और मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। 'करुप्पु' को रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए हैं, तो वहीं 'दृश्यम 3' की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हुए हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज रविवार को कितनी का कलेक्शन कर लिया है।
Karuppu Vs Drishyam 3: 17वें दिन कैसी रही 'करुप्पु' की कमाई, जानें 'दृश्यम 3' का रविवार का कलेक्शन
Karuppu Vs Drishyam 3 Box Office Collection: निर्देशक आरजे बालाजी की 'करुप्पु' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए दोनों फिल्मों ने आज रविवार को कितने का कारोबार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'करुप्पु' का हफ्तों का कलेक्शन
पहला दिन सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 113.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने कुल 54.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज 17वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'करुप्पु' का 17वें दिन का कलेक्शन
सूर्या की तमिल फिल्म 'करुप्पु' ने आज तीसरे रविवार को 17वें दिन 4.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 181.27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
'दृश्यम 3' का अब तक का कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की
इस फिल्म ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये की कमाई की
चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की
इस फिल्म ने 8वें दिन 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
वहीं पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 81.95 करोड़ रुपये की कमाई की
9वें दिन फिल्म ने 4.30 करोड़ रुपये और 10वें दिन 5.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
वहीं आज 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'दृश्यम 3' का 11वें दिन का कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने आज 11वें दिन दूसरे रविवार को 4.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल अब तक कुल 95.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो आगे लगातार बढ़ता रहेगा।
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर कैसा रहा ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का हाल, जानें फिल्मों का कलेक्शन