सब्सक्राइब करें

100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर 'दृश्यम 3', जानें वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'करुप्पु' की कमाई?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 09:07 PM IST
सार

Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' के कलेक्शन में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। यह दोनों फिल्में रिलीज होने के कई दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Karuppu and drishyam 3 box office collection total earning on saturday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' का दबदबा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। वीकएंड पर दोनों फिल्मों का कलेक्शन बढ़ता हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं शनिवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

Karuppu and drishyam 3 box office collection total earning on saturday
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मलयालम के अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज दसवां दिन है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
आज इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.91 करोड़ रुपये हो गया है। अगर फिल्म का कलेक्शन इसी तरह से जारी रहा, तो यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Trending Videos
Karuppu and drishyam 3 box office collection total earning on saturday
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@aashirvadcine
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
  • बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी।
  • पहले दिन इसने 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • पहले हफ्ते में इसने 81.95 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • बीते कल यानी शुक्रवार को इसने 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

'लोगों की सेवा के लिए करियर के उफान पर विजय ने सब कुछ छोड़ा', अभिनेता के सीएम बनने पर राम चरण ने जमकर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Karuppu and drishyam 3 box office collection total earning on saturday
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज का आज 16वां दिन है। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
  • आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 174.94 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • पहले हफ्ते में इसने 113.85 करोड़ की कमाई की थी।
  • दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 54.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिल्म अब तीसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है।
विज्ञापन
Karuppu and drishyam 3 box office collection total earning on saturday
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों फिल्मों को टक्कर
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद दोनों फिल्में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए फिलहाल सिनेमाघरों में 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो', 'पति पत्नी और वो दो', 'चांद मेरा दिल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' लगी हुई हैं। इन सभी फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed