{"_id":"6a1d22d677409181b50ca1f9","slug":"women-are-treated-like-devi-during-pregnancy-judged-after-childbirth-says-kiara-advani-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव बताया है। उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंट महिलाओं से अच्छा व्यवहार होता है, जबकि मां बनने के बाद उनके प्रति लोगों का रवैया बदल जाता है।
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मां बनी हैं। इस बीच उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं को अक्सर जिन उम्मीदों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में बात की है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि कैसे महिलाओं की प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने से हटकर लोगों का ध्यान दूसरी चीजों पर चला जाता है।
कियारा ने बताया मां बनने के बाद का अनुभव
मां बनने से अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए, कियारा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा 'यह अनुभव हर तरह से बहुत ही अच्छा है। मुझे लगता है कि जो डायरेक्टर अब मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा। मां बनने के इस सफर ने मेरे अंदर दुनिया के प्रति मेरी समझ में एक नया पहलू खोल दिया है।'
Trending Videos

- फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
मां बनने के बाद बातें बदल जाती हैं
उन्होंने बताया 'सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो हर कोई कहता है, 'अरे वाह, आप कितनी ग्लो कर रही हैं, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं।', मगर जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, तो बातें बदल जाती हैं। लोग कहते हैं 'अब तो मोटी लग रही है, थोड़ी ऐसी लग रही है, थोड़ी वैसी लग रही है।''

- फोटो : सोशल मीडिया
मां से की जाती हैं उम्मीदें
अभिनेत्री ने कहा 'जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो लोग आपको देवी की तरह पूजते हैं, लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, वे उम्मीद करने लगते हैं कि आप तुरंत ही अपनी पुरानी फिटनेस और काम पर वापस लौट आएंगी। महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल समय बच्चे के जन्म के बाद का ही होता है। यही वह समय होता है, जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है।'

पूरे गांव की जरूरत पड़ती है
कियारा ने कहा 'कहा जाता है कि एक बच्चे की परवरिश के लिए पूरे गांव की जरूरत पड़ती है। इसी तरह एक मां को संभालने के लिए भी पूरे गांव की जरूरत पड़ती है।'

'वाराणसी' की शूटिंग के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए निकाला वक्त, स्वीमिंग पूल में बिताए फुरसत के पल
फिल्म 'टॉक्सिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा की शादी
आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी 2023 में हुई थी। 15 जुलाई, 2025 को उनकी बेटी साराया का जन्म हुआ था।
कियारा की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।