सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar wishes son babil khan 28th birthday share post on social media

Babil Khan: सुतापा सिकदर ने बेटे बाबिल खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 15 May 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Irrfan Khan Son Babil Khan Birthday: आज बाबिल खान का 28वां जन्मदिन है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी और संवाद लेखिका सुतापा सिकदर ने अपने बेटे बाबिल के जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। 

Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar wishes son babil khan 28th birthday share post on social media
इरफान खान-सुतापा-बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बाबिल की मां सुतापा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos

सुतापा का पोस्ट
बाबिल खान की मां सुतापा सिकदर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाबिल ने व्हाइट ड्रेस के साथ टोपी कैरी की हुई है। इस तस्वीर के साथ सुतापा सिकदर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बाबिल' आगे बाबिल की मां ने लिखा, 'हमेशा विजयी होकर निकलना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं बाबिल खान?
बाबिल खान एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान और लेखिका-निर्माता सुतापा सिकंदर के बड़े बेटे हैं। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में बॉलीवुड फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर की थी।

बाबिल ने 2022 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'काला' (Qala) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' और वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' से अपनी खान पहचान बनाई।

इरफान खान और सुतापा सिकदर 
इरफान खान और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर के दो बेटे हैं- बाबिल खान और अयान। सुतापा सिकदर एक प्रसिद्ध संवाद लेखिका और निर्माता हैं। उनकी और इरफान की प्रेम कहानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शुरू हुई थी। दोनों ने 1995 में शादी की थी। 

बाबिल खान के छोटे भाई अयान लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन अपनी मां और भाई के काफी करीब हैं। 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से निधन हो गया था। सुतापा और उनके दोनों बेटे मुंबई में रहते हैं। वे अक्सर इरफान की यादों और उनके विचारों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed