सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff remembers his mother Rita Shroff shares throwback photos on her birth anniversary

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीरें में दिखी प्यार भरी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 15 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Jackie Shroff Mother Rita Shroff Birth Anniversary: जैकी श्रॉफ ने आज अपनी मां रीता श्रॉफ की बर्थ एनिवर्सरी पर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उन्हें याद किया है। जैकी ने मां की कई यादगार तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया हैं।

Jackie Shroff remembers his mother Rita Shroff shares throwback photos on her birth anniversary
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आज 15 मई शुक्रवार सुबह अपनी मां रीता श्रॉफ की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया। जैकी ने अपने बचपन के खूबसूरत पलों का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Trending Videos

Jackie Shroff remembers his mother Rita Shroff shares throwback photos on her birth anniversary
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकी का पोस्ट
आज जैकी श्रॉफ की मां रीता की बर्थ एनिवर्सरी है। जैकी ने अपनी मां की याद में एक पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में जैकी के साथ उनकी मां और पिता की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें हैं, जो उनके बीते दिनों की यादों की झलक दिखाती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा 'मां'

विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff remembers his mother Rita Shroff shares throwback photos on her birth anniversary
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में जैकी की मां की कई पुरानी और खास तस्वीरें हैं। कुछ तस्वीरों में वे साड़ी पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में छोटे जैकी अपनी मां के साथ हैं। एक तस्वीर में जैकी की मां अपने पोते-पोतियों टाइगर और कृष्णा को प्यार से गले लगाए हुए हैं। वीडियो में जैकी के बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट पारिवारिक तस्वीरें भी शामिल हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में मन्ना डे का प्रसिद्ध गाना 'मां तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी' बज रहा है।

जैकी और उनकी मां
जैकी श्रॉफ अपनी मां रीता श्रॉफ से बहुत गहरे लगाव रखते थे। रीता श्रॉफ का साल 2014 में निधन हो गया था। कथित तौर पर जैकी कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी मां ने उन्हें पालने-पोसने के लिए कितना संघर्ष किया और उनके बलिदान ने उनके जीवन को आकार दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)


किस फिल्म में नजर आएंगे जैकी?
जैकी अभी अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की तैयारी कर रहे हैं। इसमें वे एक सुपरहीरो शक्तियों वाले दादा का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। यह फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।


यह भी पढ़ें: Babil Khan: सुतापा सिकदर ने बेटे बाबिल खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल नोट...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed