सब्सक्राइब करें

‘कृष्णावतारम’ और ‘दादी की शादी’ की धीमी हुई रफ्तार, गुरुवार को ‘राजा शिवाजी’ का चला जादू; जानें कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 15 May 2026 07:57 AM IST
सार

Box Office Collection: वीकेंड से पहले फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और कलेक्शन करना आसान नहीं होता है। जानिए, गुरुवार को ‘कृष्णावतारम’, ‘दादी की शादी’, ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Raja Shivaji Vs Krishnavataram Part 1 Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Earning Before Weekend
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं। किसी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है तो किसी से ऑडियंस निराश हुई है। इस वक्त ‘कृष्णावतारम’, ‘दादी की शादी’, ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में थिएटर में मौजूद हैं। जानिए, गुरुवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा रहा? कलेक्शन की दौड़ में किसने बाजी मारी है और किस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है। 

Trending Videos
Raja Shivaji Vs Krishnavataram Part 1 Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Earning Before Weekend
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : सोशल मीडिया

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की कमाई में गिरावट

श्रीकृष्ण के जीवन एक खास अध्याय पर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ बनी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा था। इसके कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को यानी रिलीज के 8वें दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 13.52 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म करोड़ों रुपये में पहले हफ्ते में कमाई कर रही है, वीकेंड पर भी इसके कलेक्शन में इजाफा देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Shivaji Vs Krishnavataram Part 1 Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Earning Before Weekend
फिल्म 'दादी की शादी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘दादी की शादी’ की कमाई लाखों में सिमटी  

फिल्म ‘दादी की शादी’ ने रिलीज के सातवें दिन 44 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं छठे दिन इसने 45 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 5.34  करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का कलेक्शन एक हफ्ते में ही लाखों में सिमट गया है। इस फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा जैसे एक्टर्स नजर आए थे।  

Raja Shivaji Vs Krishnavataram Part 1 Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Earning Before Weekend
'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा 

रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है। इस फिल्म ने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 13वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 76.95 करोड़ रुपए हो चुका है। अभी भी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है। 

विज्ञापन
Raja Shivaji Vs Krishnavataram Part 1 Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Earning Before Weekend
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ भी दिखा रही है दमखम 

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 28वें दिन 1.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। वहीं फिल्म ने 27वें दिन भी इतना ही कलेक्शन किया था। अक्षय की फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 164.30 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह कॉमेडी फिल्म अब भी दर्शकों को पसंद आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed