फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is aishwarya rai bachchan pregnant again actress airport video viral on social media fans reacted

Aishwarya Rai: प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए ऐश्वर्या ने पहना ढीला आउटफिट! क्या सच में मां बनने वाली हैं अभिनेत्री?

Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
सार

ऐश्वर्या राय एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों कीवजह से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
is aishwarya rai bachchan pregnant again actress airport video viral on social media fans reacted
ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की खबर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस मौके पर ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी थीं। यह तीनों न्यूयॉर्क से अपनी छुट्टियां एंजॉय करके मुंबई लोटे थे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिमों में फैंस अभिनेत्री का लुक देखकर हैरान हैं और हर किसी ने दावा किया है कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या ऑल ब्लैक आउटफिट में हैं। अभिनेत्री ने एक लंबी ड्रेस पहनी है, जो काफी ढीली-ढाली है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। इस दौरान ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो में ऐश्वर्या अपने हाथ से अपना पेट छिपाती हुई दिख रही हैं। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं? 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐश्वर्या के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह प्रेग्नेंट है इसलिए खुद को कवर कर रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी इतनी क्या छिपानी।' तीसरे यूजर ने ये भी लिखा है, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं।'

यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल हो रही है। इससे पहले भी कई बार फैंस अभिनेत्री को लेकर यह कयास लगा चुके हैं कि वह मां बनने वाली हैं। लेकिन  हर बार ये अफवाह साबित हुई है। बता दें कि ऐश्वर्या राय फिल्मी दुनिया में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। वह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में दिखाई देंगी, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, कार्थी, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed