फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Alia Bhatt Pregnant for the Second Time Fans Asked Questions After Seeing Her Cannes look

Alia Bhatt: क्या आलिया भट्ट दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? Cannes लुक देखकर फैंस ने किए सोशल मीडिया पर सवाल?

Sat, 24 May 2025 06:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 24 May 2025 06:42 PM IST
सार

शुक्रवार रात कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का ही जलवा दिखा। एक्ट्रेस के दोनों ही लुक्स ने महफिल लूट ली। फैंस ने भी आलिया भट्ट के कान रेड कार्पेट लुक्स की खूब तारीफ की है। वहीं कुछ फैंस को यह लुक देखकर लगा कि आलिया दोबारा प्रेग्नेंट हैं? कई फैंस आलिया की सोशल मीडिया पोस्ट पर ये सवाल करते दिखे? ऐसा आलिया की फोटो में फैंस ने क्या देखा, जो ये सवाल उठने लगा? 

विज्ञापन
Is Alia Bhatt Pregnant for the Second Time Fans Asked Questions After Seeing Her Cannes look
आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट ने शुक्रवार रात को कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। पीच कलर के फ्लोरल गाउन में पहली बार कान के रेड कार्पेट पर वह दिखीं। इसके अलावा आलिया ने एक ब्लैक कलर की ड्रेस भी कान फेस्टिवल में पहनी थी। इन दोनों लुक्स को सोशल मीडिया यूजर्स, फैंस ने खूब पसंद किया। साथ ही आलिया को इन ड्रेसेस में देखकर कुछ फैंस को लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। 

विज्ञापन

फोटो के कुछ एंगल में पेट पर दिखा उभार 
इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने अपनी कान फिल्म फेस्टिवल वाली जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें कुछ एंगल से आलिया के पेट पर उभार दिख रहा है। इस बात को फैंस ने गौर किया और इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या आलिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ही लग रहा है या किसी और भी, आलिया क्या प्रेग्नेंट है?’ यही सवाल कुछ और यूजर ने भी आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है। 

विज्ञापन


आलिया भी चाहती हैं दूसरा बच्चा 
पिछले दिनों आईएमडीबी आइकन नाम के प्रोग्राम में आलिया ने दूसरे बच्चे की इच्छा जाहिर की थी। आलिया ने कहा था, ‘मैं आगे बहुत सारी फिल्में करूंगी, फिल्में प्रोड्यूस भी करूंगी। मेरे बहुत सारे बच्चे होंगे, मैं खूब ट्रैवल करूंगी। मैं एक खुशहाल, सिंपल लाइफ जिऊंगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कान में आलिया की ड्रेस देख लोगों को याद आया मल्लिका का गाउन, बोले- उनके पास...

आलिया भट्ट का करियर फ्रंट 
कान फिल्म फेस्टिवल के लुक, पर्सनल लाइफ से हटकर आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। साथ ही आलिया इसमें एक्शन भी करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed