फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Farah Khan Not supporting Deepika Padukone Idea Of Working Eight Hours A Day Shift

Farah Khan: क्या फराह ने दीपिका पादुकोण के आठ घंटे वर्किंग शिफ्ट पर कसा तंज? बोलीं- ‘तपकर ही सोना बनता है’

Sat, 26 Jul 2025 02:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 26 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों आठ घंटे शूटिंग करने की डिमांड रखी थी, इसके बाद से ही बॉलीवुड में इस सब्जेक्ट को लेकर बहस होने लगी। कई लोग दीपिका को सपोर्ट करते दिखे। लेकिन दीपिका के साथ ‘ओम शांति ओम’ डायरेक्ट करने वाली फराह खान इस डिमांड को सपोर्ट करती नहीं दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Is Farah Khan Not supporting Deepika Padukone Idea Of Working Eight Hours A Day Shift
फराह खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फराह खान ने अपने हालिया व्लॉग में राधिका मदान से बातचीत के दौरान काम करने के घंटों पर बात की। राधिका की शूटिंग के समय को जानकर वह काफी हैरान हुईं। इसके लिए राधिका की तारीफ की। साथ ही जो कमेंट फराह ने किया, उससे लगता है कि वह दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने वाली डिमांड को सपोर्ट नहीं कर रही हैं। 

विज्ञापन

Is Farah Khan Not supporting Deepika Padukone Idea Of Working Eight Hours A Day Shift
राधिका मदान के साथ फराह खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फराह बोलीं- ‘तुम्हारी 8 घंटे की शिफ्ट नहीं थी?’
फराह खान अपने कुकिंग यूट्यूब चैनल के व्लॉग के लिए सेलिब्रिटीज के घर जाती हैं। सेलिब्रिटीज के साथ मिलकर खाना बनाती हैं और उनके करियर को लेकर बात करती हैं। हाल ही में फराह खान टीवी से फिल्मों में आई एक्ट्रेस राधिका मदान के घर पहुंचीं। व्लॉग में राधिका से बातचीत के दौरान फराह ने पूछा कि टीवी सीरियल के दिनों में तुम्हारी 8 घंटे की शिफ्ट नहीं थी?’ राधिका ने जवाब दिया, ‘48 से 56 घंटे बिना रुके हम शूटिंग करते थे।’ यह सुनकर फराह बोलीं, ‘ऐसे तपकर ही तो सोना बनता है।’ फराह की इस बात से पता चलता है कि वह आठ घंटे की शूटिंग शिफ्ट को सपोर्ट नहीं कर रही हैं। इस तरह से वह दीपिका के सपोर्ट में भी नजर नहीं आ रही हैं। 

दीपिका को ‘ओम शांति ओम’ से स्टार बनाया
बताते चलें कि फराह खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम(2007)’ बनाई, इसमें दीपिका पादुकोण को हीरोइन लिया, यह दीपिका की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में स्टार बना दिया। आज भी फराह खान और दीपिका पादुकोण के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे 

क्यों शुरू हुई आठ घंटे काम करने की बहस 
दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। दरअसल, वह अपनी बेटी को भी समय देना चाहती थी तो और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। संदीप रेड्डी ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी, जिसमें दीपिका को भला-बुरा भी कहा था। इसके बाद ही इस विवाद से तुल पकड़ा। साथ ही जो हीरोइनें मां बनी हैं, उनके आठ घंटे शूटिंग करने की डिमांड तेज होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed