फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Rani Mukerji Actually Collaborating With Akshay Kumar For OMG 3 as per report

क्या OMG 3 में नजर आएंगी रानी मुखर्जी? जानिए अक्षय कुमार की फिल्म की पूरी डिटेल

Fri, 06 Mar 2026 06:47 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 06 Mar 2026 06:47 PM IST
सार

OMG 3 Cast: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी 'ओह माई गॉड' के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जोरो पर है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जानिए पूरी डिटेल?

विज्ञापन
Is Rani Mukerji Actually Collaborating With Akshay Kumar For OMG 3 as per report
अक्षय कुमार-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ओह माय गॉड 3' में अक्षय कुमार एक नए किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्माता कथित तौर पर मुख्य अभिनेत्री की तलाश में हैं। तो क्या इस फिल्म में रानी मुखर्जी को फाइनल नहीं किया गया है? 

विज्ञापन

'ओह माय गॉड 3'
अक्षय कुमार 'ओह माय गॉड' की फ्रैंचाइजी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। OMG 2 के बाद अब तीसरी फिल्म की नई कहानी तैयार हो रही है। यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। अक्षय कुमार फिर से डायरेक्टर अमित राय के साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2026 के बीच में शुरू होने की उम्मीद है। इसका अस्थायी नाम 'ओह माय गॉडेस' बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या 'ओह माय गॉड 3' का हिस्सा होंगी रानी मुखर्जी
पहले रानी मुखर्जी के बारे में खबरें आई थीं कि वे इस फिल्म में मुख्य महिला भूमिका निभाएंगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रानी को ऑफर मिला था, उन्होंने कहानी सुनी और इच्छुक भी थीं। अक्षय और रानी के बीच अच्छी दोस्ती है, इसलिए दोनों साथ काम करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, रानी मुखर्जी OMG 3 का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए फैंस को अक्षय और रानी को साथ देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

OMG फ्रैंचाइजी

  • OMG (2012)- परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म। नास्तिक आदमी (कांजी) भूकंप से अपनी दुकान खोने के बाद भगवान को कोर्ट में चुनौती देता है। अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में मदद करते हैं। यह फिल्म बहुत हिट हुई।
  • OMG 2 (2023)- अक्षय कुमार भगवान शिव बने। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ। कहानी यौन शिक्षा और स्कूल केस पर थी। यह भी सफल रही।
  • OMG 3- इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे, लेकिन अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है।

किस फिल्म में नजर आएंगी रानी मुखर्जी
हाल ही में रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' में नजर आईं। इसमें उन्होंने पुलिस वाली भूमिका निभाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 51 करोड़ रुपये की कमाई की। जानकारी के अनुसार, अब रानी अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आ सकती हैं, जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन की दिखाईं इनसाइड तस्वीरें, काटा केक; देखें कैसे मनाया खास दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed