{"_id":"62cd512a4d073c2fdf115ff5","slug":"is-vicky-kaushal-wife-actress-katrina-kaif-pregnant-know-what-netizens-for-about-her-absence-from-the-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: क्या मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ! लाइमलाइट से दूरी के चलते फैंस ने लगाए कयास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: क्या मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ! लाइमलाइट से दूरी के चलते फैंस ने लगाए कयास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार कटरीना करण जौहर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही उन्हें कहीं देखा नहीं गया है। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर भी अपने बारे में कुछ खास फैंस को बता नहीं रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं।
2 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने फैंस से कटरीना कैफ से जुड़ा एक सवाल किया था। फैंस से पूछा गया कि कटरीना कैफ क्यों लाइमलाइट से दूर है? इस पर फैंस ने अपने अलग-अलग जवाब दिए। इस सवाल का जवाब देते हुए कई फैंस ने अंदाजा लगाया है कि कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। एक फैन ने लिखा, 'शायद वह प्रेग्नेंट हैं और उन्हें आराम की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा, 'कटरीना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह अपनी प्रेग्नेंसी का एलान भी करेंगी।' इसी तरह बाकी फैंस ने भी कटरीना को प्रेग्नेंट बताते हुए लिखा है कि वह अभिनेत्री को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं।
3 of 4
फोन भूत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपना आखिरी पोस्ट 28 जून को किया था। अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का पोस्टर शेयर किया था। इसके बाद कटरीना का एक भी पोस्ट सामने नहीं आया है। अभिनेत्री ने अपनी आखिरी फोटो भी करण जौहर की बर्थडे पार्टी के दौरान ही शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं, जिसमें 'फोन भूत' के अलावा 'टाइगर 3', 'जी ले जरा' और 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। 'टाइगर 3' में कटरीना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही दिखाई हैं। वहीं, विक्की कौशल 'गोविंदा नाम मेरा में', डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म और 'तख्त' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।