फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'जुग जुग जियो' को पछाड़ आगे निकली 'रॉकेट्री', सोमवार को किया इतना कलेक्शन

Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Monday Box office collection report jug jugg jeeyo Thor love and thunder rocketry the Nambi Effect pakka commercial
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, खुदा हाफिज 2, थॉर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मंडे टेस्ट में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' न केवल पास हुई है बल्कि फिल्म ने वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', विद्युत जामवाल अभिनीत 'खुदा हाफिज 2' और राशी खन्ना स्टारर 'पक्का कमर्शियल 'से ज्यादा कमाई की है। जी हां, इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही सभी भारतीय फिल्मों की तुलना में आर माधवन की फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट -

Monday Box office collection report jug jugg jeeyo Thor love and thunder rocketry the Nambi Effect pakka commercial
ROCKETRY
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 21.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि हम सोमवार की बात करें तो फिल्म ने ग्यारहवें दिन तकरीबन दो करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

Monday Box office collection report jug jugg jeeyo Thor love and thunder rocketry the Nambi Effect pakka commercial
Thor Love And Thunder - फोटो : सोशल मीडिया
थॉर: लव एंड थंडर

क्रिस हेम्सवर्थ-स्टारर 'थॉर: लव एंड थंडर' को 7 जुलाई को भारत और दुनिया भर में रिलीज किया गया था। ऑस्कर विजेता तायका वेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिश्चियन बेल, नताली पोर्टमैन और टेसा थॉम्पसन अभिनीत इस फिल्म ने अब तक कुल 72.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box office collection report jug jugg jeeyo Thor love and thunder rocketry the Nambi Effect pakka commercial
खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया
खुदा हाफिज: चैप्टर II - अग्नि परीक्षा

विद्युत जामवाल-स्टारर खुदा हाफिज: चैप्टर II - अग्नि परीक्षा ने रिलीज के पहले और दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष किया लेकिन रविवार को इसने रफ्तार पकड़ी और कुल 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला वहीं सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
Monday Box office collection report jug jugg jeeyo Thor love and thunder rocketry the Nambi Effect pakka commercial
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुग जुग जियो

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल अभिनीत 'जुग जुग जियो' की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। फिल्म ने 18वे दिन केवल 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। यानी अब तक फिल्म ने कुल 79.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed