करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 के साथ लौट चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे और दोनों ने करण जौहर से ढेर सारी गॉसिप की। वहीं, अब करण जौहर के इस शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां सारा अली खान और जान्हवी कपूर एक साथ करण जौहर के सामने उनके काउच पर बैठी नजर आईं। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने करण जौहर से ढेर सारी बातें कीं। साथ ही सारा ने शो में अपने क्रश के बारे में भी बताया।
Koffee With Karan 7: कार्तिक के बाद अब इस साउथ एक्टर पर आया सारा का दिल, सुनकर हैरत में पड़े जान्हवी-करण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सारा और जान्हवी एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में ही करण दोनों अभिनेत्री से उनकी खूबसूरत दोस्ती के बारे में पूछते हैं, जिस पर जान्हवी मजेदार जवाब देती हैं। वहीं, आगे करण जौहर सारा से उस अभिनेता का नाम पूछते हैं, जिस पर सारा अली खान को क्रश है। करण के इस सवाल का जवाब देने से पहले तो सारा मना कर देती हैं लेकिन फिर वह धीरे से विजय देवरकोंडा कहती हैं। सारा अली खान के इस जवाब पर जान्हवी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।
View this post on Instagram
वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
इस वीडियो के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी दो अनफिल्टर्ड गर्ल्स के साथ।' दूसरे एपिसोड के इस प्रोमो पर फैंस लगातार अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी को देखना का इंतजार नहीं कर सकता हूं।' दूसरे फैन ने जान्हवी और सारा अली खान को 'सारावी' नाम दिया है। इसी तरह एक और फैन ने लिखा, 'यह देखने में काफी ज्यादा मजेदार लग रहा है।'
पहला एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया की मस्ती
'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में जब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे तब दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। इस शो में रणवीर ने उर्फी जावेद को फैशन आइकन बताया था। दूसरी तरफ आलिया भी अपनी सुहागरात पर बात करती दिखी थीं। आलिया ने बताया था कि शादी के बाद सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती, आप बहुत थके होते हैं। आलिया और रणवीर के इन जवाबों को फैंस ने खूब पसंद किया था, जिस वजह से शो का पहला एपिसोड हिट रहा।