Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Movies On Spies: from sarfarosh to fanaa these bollywood movies are based on Pakistani spies binge watch on amazon prime video netflix zee5
{"_id":"62cd2ed4a6bed77d9f3baf30","slug":"movies-on-spies-from-sarfarosh-to-fanaa-these-bollywood-movies-are-based-on-pakistani-spies-binge-watch-on-amazon-prime-video-netflix-zee5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies On Spies: पाक पत्रकार नुसरत मिर्जा ने भारत में कैसे की जासूसी? इन फिल्मों से समझिए कैसे रची जाती है साजिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies On Spies: पाक पत्रकार नुसरत मिर्जा ने भारत में कैसे की जासूसी? इन फिल्मों से समझिए कैसे रची जाती है साजिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:59 PM IST
सार
हाल ही में भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा आईएसआई का जासूस निकला, जिसने भारत से जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाई।
विज्ञापन
1 of 5
Movies On Spies
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा आईएसआई का जासूस निकला, जिसने भारत से जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाई। इस बारे में एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर पत्रकार मिर्जा द्वारा किए गए खुलासे से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। भारत में आए पाकिस्तानी जासूस पर भले ही आज खुलासा हुआ है, लेकिन भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तानी जासूस बन भारत आए शख्सियत की कहानी दिखाई गई है। अगर आप भी देखना चाहते हैं कि पाकिस्तान से आया कोई व्यक्ति कैसे भारत में रहकर जासूसी करता है तो बॉलीवुड की फिल्में आपके लिए मददगार साबित होगी। इन फिल्मों में ना सिर्फ पाकिस्तानी जासूसों की कहानी दिखाई गई है बल्कि उनके अंत में को भी दिखाया गया है।
2 of 5
सरफरोश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफरोश
साल 1999 में आई फिल्म सरफरोश में पाकिस्तानी जासूस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जहां अभिनेता आमिर खान एसीपी अजय सिंह राठौर के किरदार में नजर आए हैं, तो वही एक्टर नसरुद्दीन शाह फिल्म में एक गजल गायक गुलफाम हसन की भूमिका में हैं। हालांकि भारत में गजल गायिकी करने वाले नसरुद्दीन उर्फ गुलफाम असल में पाकिस्तानी जासूस है, जो भारत में रहकर देश की जानकारी पाकिस्तान को देता था। फिल्म में गुलफाम की असलियत सामने आने से लेकर उसके अंत तक की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
3 of 5
द अटैक ऑफ 26/11
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द अटैक ऑफ 26/11
नवंबर 2008 में मुंबई में हुई दिल दहला देने वाली आतंकी घटना पर आधारित फिल्म द अटैक ऑफ 26/11 में भी पाकिस्तानी जासूस की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में पाकिस्तान से आए नौ आतंकी द्वारा भारत में किए गए हमले की दास्ता बयां की गई है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे अजमल कसाब समेत 8 आतंकी भारत आते हैं और पूरे घटना को अंजाम देते हैं। साल 2013 में आई यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेजर
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेजर भी 26/11 आतंकी हमले पर ही आधारित है। हालांकि इस फिल्म को इस हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के नजरिए से दिखाया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म फना का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फना
साल 2010 में आई अभिनेता आमिर खान और एक्ट्रेस काजोल स्टारर फिल्म फना में भी भारत में जासूसी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आमिर खान रिहान कादरी के किरदार में नजर आए हैं जो दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करता है, लेकिन असल में एक जासूस है। वह दिल्ली में रहकर एक धमाके के लिए जानकारी जुटाकर भेजता है। अंत में उसकी सच्चाई के बारे में पता चलने पर काजोल जो फिल्म में उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आई हैं, देश को धोखा देने के लिए उसे मार देती है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।