फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने खून से भर दी अपनी दोस्त की मांग, आपने देखा क्या?

Tue, 12 Jul 2022 02:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Jul 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed new Instagram Story Video Goes viral On Social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। लोग उनके वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहने वाली उर्फी अक्सर अपने दोस्तों संग मस्ती-मजाक से भरे वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से फैंस संग एक स्टोरी शेयर की जो काफी सुर्खियां बटोर रही है।

 

Urfi Javed new Instagram Story Video Goes viral On Social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
हाथ में चोट लगा बैठीं उर्फी

शेयर किए गए इस छोटे से क्लिप में उर्फी अपने अंगूठे पर लगी चोट को दिखा रही हैं। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं है इस वजह से वह पास मौजूद अपने दोस्तों से मजाक करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने यह भी बताया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी है। दरअसल, अपने फोन की स्क्रीन को साफ करते समय उर्फी खुद को घायल कर बैठीं।

Urfi Javed new Instagram Story Video Goes viral On Social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
चोट के बावजूद की जमकर मस्ती

अंगूठे से खून निकलने के बावजूद उर्फी का मस्ती भरा अंदाज कम नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत इसका छोटा सा क्लिप बनाकर फैंस संग स्टोरी साझा कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी के अंगूठे पर खून लगा हुआ है। इस दौरान वह पास खड़ी अपनी दोस्त की मांग खून से भर देती हैं। इसके बाद वहां मौजूद उनके दोस्त हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed new Instagram Story Video Goes viral On Social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी चर्चा करते रहते हैं। हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ शो पर पहुंचे रणवीर सिंह ने उर्फी का नाम लेकर सबको चौंका दिया था। शो के दौरान रणवीर ने उर्फी को स्टाइल आइकन बता दिया था। यह सुनकर वहां मौजूद करण जौहर और आलिया भट्ट हैरान रह गए थे। इस एपिसोड के बाद उर्फी का रिएक्शन भी सामने आया था। रणवीर की तारीफ से खुश होकर उन्होंने एक्टर को शुक्रिया कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed