फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ISPL Ceremony begins today in Surat Ram charan akshay kumar Amitabh Bachchan Surya sachin tendulkar videos

सूरत में शुरू हुई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, वायरल वीडियो में दिखे अमिताभ, अक्षय और राम चरण के अलावा कई सेलेब्स

Fri, 09 Jan 2026 10:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Jan 2026 10:49 PM IST
सार

ISPL Viral Videos: गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में आज 9 जनवरी से सेलिब्रिटी क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है। शाम 7 बजे उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसी बीच कई बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स ने हिस्सा लिया, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
ISPL Ceremony begins today in Surat Ram charan akshay kumar Amitabh Bachchan Surya sachin tendulkar videos
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL)-2026 के 44 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 6 फरवरी, 2026 तक चलेगा। पूरी लीग सचिन तेंदुलकर के अलावा कोर कमेटी के मार्गदर्शन में होगी। इस लीग में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और राम चरण के अलावा कई सेलेब्स शामिल हुए। इन सभी सेलेब्स के स्टेडियम के वीडियो अब सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

सेलेब्स के वीडियो हुए वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सूरत पहुंच चुके हैं। बिग बी के अलावा राम चरण और अक्षय कुमार भी नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू दिखे। अब उनके स्टेडियम से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बिग बी, अक्षय कुमार और राम चरण स्टेडियम में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास काफी भीड़ देखी जा सकती है। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



यह भी पढ़ें: Raja Saab: सिनेमाघर में ‘मगरमच्छ’ लेकर पहुंचे प्रभास के फैंस! कॉपी किया 'राजा साब' का सीन; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी और सचिन तेंदुलकर
एक वीडियो स्टेडियम का है, जिसमें बिग बी किसी को गले लगाते नजर आ रहे हैं और सचिन तेंदुलकर उन्हें देखते नजर आ रहे हैं। पहले इस शख्स ने बिग बी के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगाया। बिग बी इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी की शुरुआत 'जन गण मन' भारत के राष्ट्रगान से हुई। जिसमें सभी सेलेब्स ने हिस्सा लिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




यह भी पढ़ें: दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' के लिए फैंस का किया शुक्रिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने किया दिलचस्प रिप्लाई
 
विज्ञापन

सूर्या भी दिखे साथ
एक वीडियो में अक्षय कुमार गेंद से खेलते नजर आ रहे हैं। फिर अक्षय अचानक से गेंद को सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ओर फेंकते हैं, लेकिन वो गेंद को पकड़ नहीं पाती हैं। फिर अक्षय साउथ एक्टर राम चरण की ओर गेंद फेंकते हैं और फिर राम वापस अक्षय की ओर गेंद फेंकते हैं। फिर अक्षय अचानक से एक्टर सूर्या के पास गेंद फेंकते हैं। इस वीडियो में तीनों स्टार्स एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फैंस को अक्षय का यह मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यह भी पढ़ें: क्या पहले दिन 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई 'द राजा साब'? जानें प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed