फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaideep ahlawat was angry with flop of Ayushmann Khurrana an action hero at box office says I felt it is wrong

Jaideep Ahlawat: 'एन एक्शन हीरो' फ्लॉप होने से नाराज थे जयदीप अहलावत, दर्शकों के लिए बोल दी यह बड़ी बात

Mon, 20 Feb 2023 12:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 20 Feb 2023 12:22 AM IST
सार

जयदीप अहलावत ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर उन्हें गुस्सा आया था।

विज्ञापन
Jaideep ahlawat was angry with flop of Ayushmann Khurrana an action hero at box office says I felt it is wrong
जयदीप अहलावत - फोटो : social media

विस्तार

जयदीप अहलावत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वेब सीरीज 'पाताल लोक' से जयदीप ने अपनी खास पहचान बनाई है। आखिरी बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ स्टारकास्ट के लिए भी यह बड़ा झटका था। हालांकि, ओटीटी पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। हाल ही में दिए इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने फिल्म के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

Jaideep ahlawat was angry with flop of Ayushmann Khurrana an action hero at box office says I felt it is wrong
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

जयदीप अहलावत ने इस बात का खुलासा किया कि फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर उन्हें गुस्सा आया था। उन्होंनेने कहा कि मुझे थोड़ा गुस्सा आया। लोगों ने ओटीटी पर फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि काश उन्होंने यह फिल्म थिएटर में देखी होती। फिल्म को जिसने भी सिनेमाघरों या ओटीटी पर देखा, उन्हें यह पसंद आई। मुझे किसी ने अभी तक ऐसा नहीं कहा कि यह क्या बकवास फिल्म है।

Shehzada Box Office Collection: छुट्टी वाले दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी शहजादा, रविवार को महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaideep ahlawat was angry with flop of Ayushmann Khurrana an action hero at box office says I felt it is wrong
‘एन एक्शन हीरो’ - फोटो : सोशल मीडिया

जयदीप ने फिल्म की कहानी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह अजीब लगता है। मुझे नहीं पता क्या गलत हुआ। यह मसाला फिल्म थी, जिसमें बहुत सी चीजें थीं। इसमें बहुत सारे मुद्दे थे, इसलिए फिल्म में बहुत से छोटे-छोटे सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया। हमने कहानी को अच्छे तरीके से बताया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म चल नहीं पाई, जिससे मुझे बहुत बुरा लगा।

Filmy Wrap: सिद्धार्थ-अदिति के अफेयर की चर्चा और भूकंप पीड़ितों की मसीहा बनीं सनी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरेंं

विज्ञापन

Jaideep ahlawat was angry with flop of Ayushmann Khurrana an action hero at box office says I felt it is wrong
जयदीप अहलावत - फोटो : social media

जयदीप अहलावत ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने से मैं निराश हूं। मुझे डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर के लिए भी काफी बुरा लगा। वह बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं और उनकी यह पहली फिल्म थी। साथ ही खुद के लिए भी बुरा लगा कि यार यह बहुत गलत हुआ है। सबने फिल्म ओटीटी पर देखी और कहा कि अच्छी है। काश उन्होंने यह फिल्म सिनेमाघरों में देखी होती।

Bade Miyan Chote Miyan: बडे़ मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म, सेट की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed