बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी पर धमाका करेगी, इसे लेकर चली तमाम ऊहापोह के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किए जाने का फैसला लिया गया।। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके बाद अब तक दो गाने भी आउट हो चुके हैं। वहीं, अब फिल्म का तीसरा गाना दिलों की डोरियां भी आने वाला है।
Bawaal: रिलीज हुआ बवाल फिल्म का 'दिलों की डोरियां' गाने का टीजर, रोमांटिक अंदाज में नजर आए जान्हवी- वरुण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल के ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद प्राइम वीडियो ने सोमवार तो इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के तीसरे गाने दिलों की डोरियां की अपडेट दी है। फिल्म के गाने के टीजर को जाह्नवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि बवाल का गाना दिलों की डोरियां एक वेडिंग सॉन्ग है, जिसमें वरुण और जाह्नवी की हल्दी से लेकर शादी तक, कई खूबसूरत रस्मों को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलों की डोरियां को तनिष्त बाग्ची, विशाल मिश्रा और जारा खान ने गाया है।
फिल्म बवाल को साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूसर किया है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। एक्टर्स ने हाल ही में दुबई में फिल्म का प्रमोशन किया। वरुण ने जान्हवी के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'दुबई में बवाल। वैश्विक लॉन्च बवाल।' यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'मैं यहां अपनी छवि सुधारने नहीं आई हूं', इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बोलीं जीनत अमान
तो वहीं बवाल की रिलीज में अब तक कई बार फेरबदल किए गए है। फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बार रिलीज डेट में बदलाव करने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने की घोषणा कर दी गई।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'