{"_id":"63ef67ee843020a3eb0235b8","slug":"janhvi-kapoor-film-actor-chandan-k-anand-talks-about-casting-couch-incident-in-film-industry-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandan K Anand: जब चंदन से की गई फेवर की मांग, कोऑर्डिनेटर की घिनौनी डिमांड सुन भाग खड़े हुए थे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandan K Anand: जब चंदन से की गई फेवर की मांग, कोऑर्डिनेटर की घिनौनी डिमांड सुन भाग खड़े हुए थे अभिनेता
Fri, 17 Feb 2023 05:11 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 17 Feb 2023 05:11 PM IST
सार
हाल ही में अभिनेता चंदन के. आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि है कि जब इंटस्ट्री में वह नए थे , तब उनको भी कॉम्प्रोमाइज के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
चंदन के आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कास्टिंग काउच आम लोगों के लिए काफी बड़ी बात है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह आम है। सिनेमा जगत के कई लोग कास्टिंग काउच पर अक्सर कुछ न कुछ खुलासा करते हैं। यहां फीमेल एक्ट्रेस के साथ तो इस तरीके की हरकतें होती ही हैं, वहीं मेल एक्टर्स भी कास्टिंग काउच से अछूते नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता चंदन के. आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि है कि जब इंटस्ट्री में वह नए थे, तब उनको भी कॉम्प्रोमाइज के लिए कहा गया था।
इन फिल्मों, सीरीज में आए नजर
अभिनेता चंदन के. आनंद हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज क्लास में नजर आए थे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनको जान्हवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना में देखा गया था। इसके अलावा वह टीवी शो दुर्गा और चारू, बैरिस्टर बाबू, अलीबाबा-दास्तान ए काबुल में भी देखा गया है। हाल ही में जब उन्होंने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलासा किया तो सभी सन्न रह गए।
इसे भी पढ़ें- Raj Kapoor: आरके स्टूडियो के बाद अब बिक गई राज कपूर की यह प्रॉपर्टी, जानिए कौन है इसका खरीदार
विज्ञापन
कास्टिंग काउच पर बोले
अभिनेता ने बताया कि वह अपने करियर में एक कॉर्डिनेटर से मिले, जिसने उनसे कहा कि कॉम्प्रोमाइज करना होता है। तब अभिनेता ने पूछा कि ये क्या होता है। इसके बाद उस कॉर्डिनेटर ने चंदन से उनकी फोटो मांगी और कहा कि बाद में बुलाता हूं। चंदन ने बताया कि इसके बाद वह उसके ऑफिस से भाग आए। उन्होंने आगे बताया कि इस तरीके से छिपे हुए एजेंडे वाले लोग पूरी दुनिया में हैं, आपको हमेशा खुद के साथ मजबूती से खड़े रहना होगा।
संघर्ष की दास्तां
चंदन ने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जिस समय पर वह मुंबई आए थे, उस वक्त एक कमरे में आठ लड़कों के साथ रहते थे और आज उनका अपना घर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वेब सीरीज क्लास में नजर आए थे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।