जान्हवी कपूर ने दी तेलुगु में स्पीच, बताया क्या है ‘पेद्दी’ का उद्देश्य? बोलीं- उम्मीद है फिल्म पसंद आएगी
Janhvi Kapoor At Peddi Pre Release Event: राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी तेलुगु से सभी का ध्यान खींचा है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो राम चरण के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज से पहले विजयवाड़ा में फिल्म का एक प्री-रिलीज इवेंट किया गया। इसमें जान्हवी कपूर और राम चरण समेत फिल्म की प्रमुख कास्ट और क्रू मौजूद रहे। इवेंट के दौरान जान्हवी कपूर के तेलुगु भाषा में दिए गए स्पीच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहां मौजूद लोगों को जान्हवी की तेलुगु काफी पसंद आई।
आपका प्यार हमें प्रेरित करता है
फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभाने वाली जाह्नवी ने दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेद्दी टीम के लिए एक खास फिल्म है और इसे अपनी पहचान के प्रति सच्चे रहने और जीवन में उद्देश्य खोजने की कहानी बताया।
अपने तेलुगु स्पीच में जान्हवी ने कहा, ‘आप लोगों के प्यार से मैं सचमुच बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि पेद्दी देखने के बाद भी आप अपना यही प्यार दिखाते रहेंगे। यही प्यार हमें हर दिन कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। हम जो कुछ भी करते हैं, वह आपके लिए करते हैं।
View this post on Instagram
आपका एंटरटेनमेंट करने और बड़ी स्क्रीन पर कहानियां दिखाने के लिए करते हैं। पेद्दी हम सभी के लिए एक बहुत ही खास फिल्म है। इसका सीधा मैसेज ये ही है, अपनी पहचान के प्रति सच्चे रहना और अपने जीवन का उद्देश्य खोजना।’
उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आएगी
एक्ट्रेस ने अपने स्पीच में आगे कहा कि जहां तक मेरी बात है, मेरा उद्देश्य आपके लिए अभिनय करना, आपका मनोरंजन करना और फिल्में बनाना है। मेरी पहचान आप सभी से गहराई से जुड़ी हुई है।
कई साल से आपने मुझे जो लगातार समर्थन और प्यार दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं आपको आगे भी गर्व महसूस कराती रहूंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको हमारी फिल्म पसंद आएगी।
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेद्दी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, शिवराजकुमार और दिव्येंदु भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है और 4 जून को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।