{"_id":"6a1e83c79168357a9806dfff","slug":"raveena-tandon-mothers-caretaker-booked-for-25-lakh-theft-from-actress-brother-rajiv-tandon-residence-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन के भाई के घर चोरी, मां का ख्याल रखने वाली महिला ने उड़ाए 25 लाख के गहने; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन के भाई के घर चोरी, मां का ख्याल रखने वाली महिला ने उड़ाए 25 लाख के गहने; पुलिस ने किया गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Raveena Tandon's Mother Robbed: एक्ट्रेस रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने रवीना की मां की केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला?
मां वीना टंडन के साथ रवीना टंडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर बीते दिनों चोरी हुई। इस मामले में शिकायत पर मुबंई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। मामला पिछले साल अक्तूबर का है, जब राजीव ने घर से सोने के गहने और महंगी घड़ियां चोरी होनी की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अब 47 वर्षीय राशी छाबड़िया नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी राशि, रवीना की 87 वर्षीय मां वीना टंडन की बीते छह साल से देखभाल कर रही थी। ऐसे में वह परिवार के बेहद करीब थी।
Trending Videos

भाई राजीव टंडन के साथ रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल चोरी का पता चला
राजीव टंडन के द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, परिवार को पहली बार चोरी का पता अक्तूबर 2025 में चला। उन्होंने दशहरा त्योहार से पहले गहने देखने के लिए अपने आवास स्थित तिजोरी खोली तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। गायब हुए कीमती सामानों में सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, झुमके, हीरे जड़ा मंगलसूत्र और अन्य हीरे के गहने शामिल थे। इसके अलावा कई लग्जरी घड़ियां भी चोरी हुई। परिवार के मुताबिक, सब मिलाकर करीब 25 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था।

सिर्फ घड़ियां हुईं बरामद, गहने अब भी दूर
उस वक्त टंडन परिवार ने इस चोरी का पता चलने पर खुद राशि से पूछताछ की थी। मगर उस वक्त उसने चोरी से इंकार कर दिया। फिर पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद राशि को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद महिला के घर से कुछ चोरी की घड़ियां बरामद भी की गईं।
रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने गहने किसी और को सौंप दिए हैं, जिसके चलते अब तक कीमती सामान बरामद नहीं हुआ। मामले में परिवार ने एक बार फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव समेत कई अन्य कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा रवीना, सूर्या के साथ फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' में भी दिखाई देंगी।