सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adarsh Gourav Shares Experience Working With Peter Dinklage in Alien Earth 2 Says He Pushes You Creatively

‘एलियन- अर्थ 2 का हिस्सा बनना खास’, आदर्श गौरव ने हॉलीवुड सीरीज को लेकर जताई खुशी; पीटर डिंकलेज पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Adarsh Gourav On Alien Earth Season 2: आदर्श गौरव ने हॉलीवुड सीरीज ‘एलियन अर्थ’ के दूसरे सीजन में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। जानिए उन्होंने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम एक्टर पीटर डिंकलेज को लेकर क्या कुछ कहा…

Adarsh Gourav Shares Experience Working With Peter Dinklage in Alien Earth 2 Says He Pushes You Creatively
आदर्श गौरव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता आदर्श गौरव ने रिडले स्कॉट की फिल्म 'एलियन अर्थ' में स्लाइटली के किरदार के लिए खूब प्रशंसा बटोरी। अब अभिनेता इस साइंस फिक्शन शो के आगामी दूसरे सीजन में भी वही भूमिका निभाएंगे और जल्द ही शूटिंग के लिए रवाना होने वाले हैं। दूसरे सीजन में पीटर डिंकलेज के शामिल होने से इसको लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। आदर्श ने एमी पुरस्कार विजेता इस अभिनेता की जमकर तारीफ की है।

Trending Videos

शूटिंग के बाद भी यह मन में रहता है
नोआ हॉली द्वारा निर्मित और दिग्गज फिल्म निर्माता रिडले स्कॉट द्वारा कार्यकारी निर्मित ‘एलियन: अर्थ’ स्कॉट की प्रतिष्ठित एलियन फिल्मों का स्पिन-ऑफ है। पहले सीजन में आदर्श ने स्लाइटली उर्फ आरुष की भूमिका निभाई, जो मनुष्य और मशीन का एक हाइब्रिड है। आदर्श गौरव ने कहा कि ‘एलियन: अर्थ’ के सीजन 2 में वापसी करना बेहद खास लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्लाइटली एक ऐसा किरदार है जो शूटिंग खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक मेरे मन में बसा रहा, क्योंकि उसकी इमोशनली जटिलता और ट्विस्ट ने मुझे दीवाना बना दिया। नोआ हॉली और रिडले स्कॉट द्वारा निर्मित दुनिया में उसे और गहराई से जानने का अवसर मिलना एक अभिनेता के रूप में रोमांचक और बेहद संतोषजनक है।

विज्ञापन

Adarsh Gourav Shares Experience Working With Peter Dinklage in Alien Earth 2 Says He Pushes You Creatively
आदर्श गौरव - फोटो : इंस्टाग्राम- @gouravadarsh

शूटिंग के लिए निकलने वाले हैं आदर्श
‘एलियन: अर्थ’ में सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन और बाबौ सीसे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि टिमोथी ओलिवेंट एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आते हैं। सीजन 2 में गेम ऑफ थ्रोन्स के मशहूर अभिनेता पीटर डिंकलेज की एंट्री होती है, जिससे एलियन यूनिवर्स का विस्तार होता है।

आदर्श ने आगे कहा कि इस अनुभव को वास्तव में उल्लेखनीय बनाने वाली बात यह है कि मुझे एक टेलेंटेड एक्टर्स के साथ इस लोकप्रिय यूनिवर्स का हिस्सा बनने का मौका मिला। पीटर डिंकलेज, टिमोथी ओलिवेंट और पूरी टीम जैसे कलाकारों के साथ काम करना आपको हर दिन क्रिएटिव रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

मैं जून के पहले वीक में शूटिंग के लिए निकल रहा हूं और उसके तुरंत बाद शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस सीजन को लेकर काफी उत्सुकता है, क्योंकि इसमें कहानी कहने का तरीका और भी महत्वाकांक्षी हो गया है।

Adarsh Gourav Shares Experience Working With Peter Dinklage in Alien Earth 2 Says He Pushes You Creatively
एलियन अर्थ में आदर्श गौरव - फोटो : सोशल मीडिया

2025 में आया था पहला सीजन
‘एलियन: अर्थ’ सीजन 1 का प्रीमियर अगस्त 2025 में भारत में जियोहॉटस्टार पर हुआ था। डिज्नी ने घोषणा की कि ‘एलियन: अर्थ’ के पहले एपिसोड को स्ट्रीमिंग के पहले छह दिनों में ही दुनिया भर में 9.2 मिलियन व्यूज मिले। इस शो को क्रिटिक्स से भी सराहना मिली। दूसरे सीजन की शूटिंग चल रही है, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Adarsh Gourav Shares Experience Working With Peter Dinklage in Alien Earth 2 Says He Pushes You Creatively
तू या मैं - फोटो : इंस्टाग्राम@
‘तू या मैं’ में नजर आए थे आदर्श गौरव
बॉलीवुड में आदर्श गौरव को आखिरी बार बेजॉय नाम्बियार की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ में देखा गया था। इस फिल्म में शनाया कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फरवरी में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed