फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lalit modi spoke about four year old viral post say sushmita sen never ask to remove photos

'सुष्मिता को लगा मैं मजाक कर रहा हूं…', चार साल पुरानी वायरल पोस्ट पर क्या बोले ललित मोदी?

Tue, 02 Jun 2026 03:13 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 02 Jun 2026 03:13 PM IST
सार

Lalit Modi on Sushmita sen: ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर राय रखी है। उन्होंने बताया है कि चार साल पहले उनकी जो पोस्ट वायरल हुई थी वह किस तरह की गई थी और उस पर सुष्मिता ने क्या कहा था?

विज्ञापन
Lalit modi spoke about four year old viral post say sushmita sen never ask to remove photos
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री, कारोबारी ललित मोदी के साथ रिश्ते में रही हैं। हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें बताई हैं। बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने उस वक्त सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर हंगामा मच गया था। इस मामले पर ललित मोदी ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

ललित ने किया रिश्ते का एलान?
साल 2022 में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट में ललित मोदी की कई तस्वीरें सुष्मिता सेन के साथ थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने दोनों की आलोचना की थी। लोगों ने इसे ललित और सुष्मिता के रिश्ते का ऐलान माना। इस पोस्ट पर और पूरे मामले पर ललित मोदी ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lalit modi spoke about four year old viral post say sushmita sen never ask to remove photos
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने तस्वीरें हटाने को नहीं कहा
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में ललित मोदी ने बताया कि यह पोस्ट उन्होंने सुष्मिता सेन के सामने की थी। उन्होंने कहा 'उन्हें लगा नहीं था कि मैं सच में इसे पोस्ट कर दूंगा। हम प्लेन में किसी बात पर बहस कर रहे थे और उन्होंने कहा, 'तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे।' मैं हंसा और मैंने बटन दबा दिया।' उन्होंने आगे बताया कि सुष्मिता ने उनसे कभी भी उन तस्वीरों को हटाने के लिए नहीं कहा। उन्हें ऐसा करने का कोई अफसोस नहीं है।

Bobby Deol: धर्मेंद्र की बायोपिक में कौन होगा लीड एक्टर? पिता से जुड़े सवाल पर बॉबी देओल ने दिया यह जवाब

विज्ञापन

Lalit modi spoke about four year old viral post say sushmita sen never ask to remove photos
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
'गोल्ड डिगर' कहने पर बोले ललित मोदी
ललित मोदी के साथ रिश्ते में होने की बात सामने आने पर कई यूजर्स ने सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहा। इस पर ललित मोदी ने कहा, 'सुष्मिता एक खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं। मेरे जानने वालों में शायद ही किसी के पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे। उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी थे। ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम कहीं बाहर गए हों और मुझे किसी चीज के लिए पैसे देने पड़े हों। हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया। वह किसी से भी कभी कुछ नहीं लेती थीं। इसलिए जब लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा, तो वह पूरी तरह से गलत था। अगर कुछ था भी, तो ललित ही 'डायमंड डिगर' था। वह सचमुच एक हीरा हैं।'

ललित की दोस्त हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन और ललित मोदी कुछ ही दिनों तक साथ में रहे, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ललित का कहना है कि सुष्मिता आज भी उनकी एक 'करीबी दोस्त' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed