सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Composer Ilaiyaraaja Greets Fans On His 83rd Birthday Carrying Bouquets Garlands And Banners

जन्मदिन पर फैंस से मिले इलैयाराजा, फोटो और फूलों का गुलदस्ता लेकर संगीतकार के ऑफिस के बाहर पहुंचे प्रशंसक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Ilaiyaraaja Birthday: इलैयाराजा ने आज अपने 83वें जन्मदिन पर फैंस से मुलाकात की। जानिए किस अंदाज में फैंस से मिले संगीतकार…

Legendary Composer Ilaiyaraaja Greets Fans On His 83rd Birthday Carrying Bouquets Garlands And Banners
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके ऑफिस के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया, जो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इलैयाराजा ने फैंस की भावनाओं की कद्र करते हुए ऑफिस से बाहर आकर फैंस से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Trending Videos

मुस्कुराकर फैंस से मिले इलैयाराजा
इलैयाराजा, जिन्हें उनके फैंस प्यार से ‘इसाईज्ञानी’ कहते हैं, आज अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलने आए। फैंस कोदंबक्कम स्थित उनके ऑफिस के बाहर भारी संख्या में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। फैंस अपने साथ इलैयाराजा की तस्वीर, पोस्टर, फूलों के गुलदस्ते, मालाएं और बैनर लेकर अपनी पसंदीदा आर्टिस्ट के जन्मदिन पर पहुंचे। इलैयाराजा भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपने ऑफिस से बाहर निकले और उन्होंने मुस्कुराते हुए भीड़ का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

Legendary Composer Ilaiyaraaja Greets Fans On His 83rd Birthday Carrying Bouquets Garlands And Banners
इलैयाराजा - फोटो : एक्स
कई भाषाओं में इलैयाराजा ने तैयार किए हजारों संगीत
भारत के महानतम संगीतकारों में गिने जाने वाले इलैयाराजा ने एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। उन्होंने हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने कंपोज किए हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत और वेस्ट्रन म्यूजिक की उनकी अनूठी शैली ने उन्हें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपार प्रशंसा दिलाई है।

भारत के सबसे प्रतिभाशाली संगीतकारों में से एक माने जाने वाले इलैयाराजा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें क्रमशः 2010 और 2018 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनके प्रमुख लोकप्रिय गानों में एन कनमणि कधली', 'रागम काएत्कुम कालम', 'ऐ जिंदगी गले लगा ले', 'वैष्णव जन तो' जैसे गाने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed