Peddi Event: रामचरण को तरफ दौड़ा फैन तो घबरा गईं जाह्नवी कपूर; एक्टर के बॉडीगार्ड ने उठाकर किया बाहर
Ram charan viral video: जाह्नवी कपूर और राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' के प्रचार पर जुटे हैं। हाल ही में जब दोनों विजयवाड़ा में हुए एक इवेंट में मौजूद थे तभी एक फैन रामचरण की तरफ तेजी से दौड़ा, जिसे देखकर जान्हवी घबरा गईं। इवेंट से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रमचरण अपनी फिल्म 'पेद्दी' के इवेंट में शामिल होने विजयवाड़ा पहुंचे थे। स्टेज पर वो अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बूची बाबू सना के साथ बैठे थे। इसी बीच उनकी ही तरद दिखने वाला एक फैन तेजी से उनकी तरफ आया। वह रामचरण को छू पाता इससे पहले ही एक्टर ने बॉडीगार्ड ने उसे गोद में उठाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अचानक हुई इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जान्हवी उस फैन के करीब आने पर काफी असहज दिखाई दे रही हैं।
इस पूरे मामले में एक्टर के निजी बॉडीगार्ड, एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने भरपूर समझदारी और चुस्ती दिखाई। सोशल मीडिया पर मौजूद रामचरण के कई फैन केविन की तारीफ भी कर रहे हैं। केविन के बीच में आने के थोड़ी ही देर में स्थिति नियंत्रित हो गई। बाद में जान्हवी और राम चरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जमा हो गए थे।
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रामचरण और जान्हवी के अलावा बोमन ईरानी और देव्येंदु जैसे बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है।