सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही 'ऑब्सेशन', जानें वीकएंड के बाद क्या हुआ 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 02 Jun 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: वीकएंड के बाद बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए सभी फिल्मों का सोमवार का कलेक्शन।

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' का कलेक्शन भी घटा है। जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की हालत और खराब हो गई है। बॉलीवुड की फिल्मों ‘पति-पत्नी और वो दो’ और ‘चांद मेरा दिल’ के कलेक्शन में भी गिरावट दर्ज की गई है।  ऐसे में वहीं साउथ की फिल्मों ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3' का कलेक्शन आधा हो गया है।
Trending Videos

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'ऑब्सेशन'
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' को भारतीय दर्शक पसंद कर रहे हैं। जहां बॉलीवुड फिल्में लाखों में कमाई कर रही हैं, वहीं यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। सोमवार को इस फिल्म ने भारत में दो करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार को इसकी कमाई 3.25 करोड़ रुपये थी। चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’
जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई बेहद घट गई है। पहले सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.38 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये बच्चों की फिल्म है, जो एलियंस और सुपरहीरो पर आधारित है।

क्या दुआ लीपा ने कैलम टर्नर से की शादी? वायरल हो रहीं तस्वीरें; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘चांद मेरा दिल’
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद से यह फिल्म ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई है। दूसरे सोमवार को इसकी कमाई लाखों में रह गई। 11वें दिन इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये हो गया है।

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
‘पति पत्नी और वो दो’
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की अदाकारी से सजी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त हो गई है। तीसरे सोमवार को इसने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने दो करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 47.75 करोड़ रुपये हो गया है।

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ 
मोहनलाल की अदाकारी वाली मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हालांकि दूसरे वीकएंड के बाद अब इसके कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। दूसरे सोमवार को इसने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 98.90 करोड़ रुपये हो गया है।

The great grand superhero drishyam 3 and chand mera dil box office collection on monday
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘करुप्पु’
साउथ के स्टार सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'करुप्पु' की कमाई तीसरे वीकएंड के बाद घटती नजर आ रही है। तीसरे सोमवार को इसने 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 6.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 184.85 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed