{"_id":"6a1d441e8567caec3c06ac45","slug":"filmmakers-happy-of-karuppu-success-suriya-gifts-rs-30-lakh-worth-cars-to-crew-as-film-hits-rs-300-crore-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' की कामयाबी से खुश हुए सूर्या, तोहफे में क्रू मेंबर्स को दी इतने लाख की कार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' की कामयाबी से खुश हुए सूर्या, तोहफे में क्रू मेंबर्स को दी इतने लाख की कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Karuppu: 'करुप्पु' के फिल्ममेकर काफी खुश हैं। वह फिल्म की कामयाबी पर इतने खुश हो गए कि उन्होंने क्रू मेंमबर्स को महंगा तोहफा दे डाला।
कार के साथ क्रू मेंबर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
साउथ के बेहतरीन अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने तीसरे हफ्ते में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की कामयाबी से पूरी टीम खुश है। सूर्या ने इस फिल्म में बेहतरीन काम करने के लिए म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर, सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु और एडिटर सेल्वमणि को 30 लाख रुपये की कीमत की कारें गिफ्ट की हैं।
म्यूजिक कंपोजर को तोहफा
सूर्या ने म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर को एक कार गिफ्ट की है। कंपोजर साई अभ्यंकर ने अपनी नई कार के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'सूर्या सर आपको प्यार।' पोस्ट में उन्होंने राजशेखर पांडियन और प्रोड्यूसर एसआर प्रभु को भी टैग किया है।
सिनेमैटोग्राफर हुए खुश
सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने एक्स पर नई गाड़ी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'बस भगवान की कृपा! धन्यवाद सूर्या सर। आपका दिल बहुत बड़ा है।'
एडिटर ने सूर्या को दिया धन्यवाद
एडिटर सेल्वमणि ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा 'बस भगवान की कृपा है। धन्यवाद सूर्या अन्ना। हमें जिंदगी भर का तोहफा मिला है।'
विज्ञापन
Trending Videos

'करुप्पु' की कहानी
आपको बता दें कि 'करुप्पु' एक ऐसे रक्षक देवता की कहानी बताती है जो न्याय व्यवस्था से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए एक वकील के रूप में इंसान का रूप धारण करता है। इसमें सूर्या ने 'करुप्पुसामी' का किरदार निभाया है, जबकि तृषा कृष्णन ने 'प्रीति' का किरदार निभाया है। बालाजी ने विलेन 'बेबी कन्नन' का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है।

पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख, उनकी गायकी की तारीफ करते हुए लिखी ये बात
करुप्पु
- फोटो : सोशल मीडिया
'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड जहां इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 17 दिनों में 182.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।