सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Trailer Release Starring Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Maddock Film Homi Adajania

जब प्यार में बदली दोस्ती, कृति-रश्मिका के बीच किसे चुनेंगे शाहिद? ‘कॉकटेल 2’ का एंटरटेनिंग ट्रेलर हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 Trailer: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। जानिए कैसे कृति और रश्मिका के बीच फंसे शाहिद कपूर? यहां देखिए ट्रेलर में क्या है खास…

Cocktail 2 Trailer Release Starring Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Maddock Film Homi Adajania
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है।

Trending Videos

Cocktail 2 Trailer Release Starring Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Maddock Film Homi Adajania
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 1 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कार ट्रिप से होती है। शुरुआत में शाहिद कहते हैं, ‘जब भी कोई रिश्ता नया होता है, तो वह रोमांचक होता है क्योंकि वह नया होता है। नए दोस्त मज़ेदार होते हैं क्योंकि उनकी कहानियां हमें दिलचस्प लगती हैं।

पुराने दोस्तों से वही पुरानी कहानियां सुनते-सुनते हम थक जाते हैं। लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह है जिसमें हमें दो रातों तक चैन की नींद आती है। लेकिन जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है।’

इसके बाद ट्रेलर में दिखती है, तीन दोस्तों की कहानी। जो साथ में घूमते हैं, मस्ती करते हैं और मजे करते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोस्ती में प्यार की एंट्री होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cocktail 2 Trailer Release Starring Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Maddock Film Homi Adajania
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कृति-रश्मिका के बीच फंसे शाहिद
ट्रेलर में दिखता है कि कैसे कृति और रश्मिका दोनों ही एक-एक करके शाहिद के प्यार में पड़ जाती हैं। इसके बाद परेशान होते हैं शाहिद। क्योंकि पहले जहां तीनों आपस में दोस्त होते हैं, वहीं अचानक तीनों के बीच लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है। ट्रेलर के आखिर में कृति और रश्मिका दोनों को दुल्हन के जोड़े में भी दिखाया जाता है।

ट्रेलर में इटली की खूबसूरत लोकेशन इसे और भी खूबसूरत बनाती हैं। साथ ही इस ट्रेलर में ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम्ही हो बंधू’ भी सुनने को मिलता है।

विज्ञापन

Cocktail 2 Trailer Release Starring Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Maddock Film Homi Adajania
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
19 जून को रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ओरिजिनल फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर सफलता मिली थी।

अब 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, लव रंजन द्वारा निर्मित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed