अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का खास अंदाज, मेहंदी में लिखा बॉयफ्रेंड का नाम; देखें तस्वीरें
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी बहन अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं, जहां उनका खूबसूरत लुक हर किसी का ध्यान खींच ले गया, लेकिन इस दौरान एक और खास चीज ने फैंस का ध्यान खींचा, वो थी जाह्नवी की मेहंदी। जानिए क्या कुछ रहा खास।
विस्तार
अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया। उनका ये एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी मेहंदी से सबको हैरान कर दिया।
मेहंदी में दिखा ‘शिखु’ नाम
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी मेहंदी में ‘शिखु’ नाम लिखा नजर आया, जो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है। यह नाम बहुत ही सटल तरीके से डिजाइन में शामिल किया गया था, जो उनके रिश्ते की एक प्यारी झलक देता है।
जाह्नवी और शिखर की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2016 में उनके रिश्ते की खबरें सामने आई थीं, लेकिन 2018 में जाह्नवी की फिल्म ‘धड़क’ के बाद दोनों के अलग होने की बात भी सामने आई।
हालांकि, 2023 में दोनों को पार्टियों में, वेकेशन पर, अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन्स में और मंदिरों में कई बार साथ देखा गया। इसके बाद से फैंस को लगा कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। दोनों को अक्सर तिरुपति मंदिर में भी साथ देखा गया है।
यहां देखें तस्वीरें-
पहले भी कर चुकी हैं इशारा
यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी ने शिखर के लिए अपने प्यार का इशारा दिया हो। इससे पहले 2024 में फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग के दौरान वह ‘शिखु’ नाम का नेकलेस पहनकर नजर आई थीं।
वहीं, ‘कॉफी विद करण’ शो में भी उन्होंने गलती से शिखर का नाम अपने स्पीड डायल में होने की बात कह दी थी, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई थी।
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह बिजनेसवुमन स्मृति शिंदे और बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे हैं। शिखर एक एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर हैं और मुंबई के हाई-प्रोफाइल सर्कल में एक जाना-पहचाना नाम हैं।