फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Aamir Khan Film Festival cinema ka jadugar on birthday March 14 to 27 lagaan dangal iconic films

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की थी आमिर खान के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, लगान-दंगल की तारीफों के बांधे पुल

Sun, 09 Mar 2025 05:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 09 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

Javed Akhtar Aamir Khan: फिल्म फेस्टिवल “आमिर खान: सिनेमा का जादूगर” के लॉन्च पर जावेद अख्तर ने आमिर खान को सिनेमा का सुपरस्टार बताया। जावेद ने आमिर के अलावा उनकी फिल्म दंगल और लगान के बारे में दिलचस्प बातें भी बताईं।

विज्ञापन
Javed Akhtar Aamir Khan Film Festival cinema ka jadugar on birthday March 14 to 27 lagaan dangal iconic films
सिनेमा का जादूगर लॉन्च के दौरान जावेद ने की आमिर खान की प्रशंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में जावेद अख्तर और आमिर खान ने साथ मिलकर फिल्म फेस्टिवल “आमिर खान: सिनेमा का जादूगर” का ट्रेलर लॉन्च किया। यह खास फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च, यानी आमिर खान के जन्मदिन से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई जाएंगी, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होंगी। इस दौरान जावेद अख्तर ने आमिर खान से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलाया किया।
विज्ञापन

 

जावेद अख्तर की भविष्यवाणी
जावेद अख्तर ने इस कार्यक्रम के दौरान आमिर खान की जमकर तारीफ की और कहा, ''मैंने पहले भी अपनी गर्दन पर दांव लगाया है और सही साबित हुआ हूं। अमिताभ के फ्लॉप होने के बाद मैंने भविष्यवाणी की थी कि आमिर सुपरस्टार बनेंगे।'' आगे जावेद अख्तर ने आमिर की प्रशंसा करते हुए कहा, ''आज मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि आमिर खान की वो फिल्म जो सबको कनेक्ट करेगी वो सुपरहिट होगी।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद ने बनाई थी लगान की लिस्ट
आमिर का जादू ही है कि उन्होंने अपनी अलग तरह की कई फिल्मों पर पैसा लगाया है। जावेद अख्तर ने आमिर के बारे में कहा, ''मैंने उनसे पूछा कि लगान क्यों नहीं करते। बहुत समझाने की कोशिश की। एक लिस्ट भी बनाई कि क्या-क्या गलतियां हैं। फिर इस लिस्ट के साथ लगान की स्क्रिप्ट तैयार की। इस लिस्ट में गांव का हीरो, हीरो धोती पहनेगा, फिल्म में क्रिकेट होगा और फिल्म के गानों में बारिश होगी या नहीं। यह सब कुछ होगा।'' जावेद ने आगे कहा, '' जब मैंने लगान का पहला कट देखा तो मैं दंग रह गया।''
विज्ञापन

जावेद ने आमिर की जमकर की तारीफ
जावेद अख्तर ने आगे आमिर की तारीफ में कहा, ''लोग तारे जमीन पर नहीं बनाते। लोग दंगल में काम नहीं करते। वह आरडीबी में एक अभिनेता थे, जो खुदको साइड करके दूसरे अभिनेता को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।'' सिर्फ आमिर ही एक ऐसे मात्र अभिनेता हैं, जो इस तरह के किरदार और कहानी में विश्वास रखते हैं।

आमिर की फिल्मों के बारे में जावेद अख्तर की राय
आमिर ने आशुतोष के साथ एक फिल्म की थी, जो फ्लॉप हुई थी। इसके बाद आमिर ने फरहान अख्तर के साथ काम किया और वह काम कर गई। इसके बाद आमिर ने फिल्म दंगल' की, एक ऐसे बूढ़े आदमी का रोल जो कुश्ती में अपनी बेटी से हार जाता है। सभी अभिनेता ऐसे निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं, जिन्होंने हिट फिल्में दी हों। आमिर खान ऐसा जोखिम उठाते हैं, जो कोई और नहीं उठा सकता है।

जब आमिर पैदा हुए थे, तब जावेद का शुरू हुआ था करियर
इस कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि 'जब आमिर खान पैदा हुए थे, तब साल 1965 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। आमिर खान ने उनकी लिखी पहली फिल्म में अभिनय किया था। जावेद ने कहा, ''मैं पंचगनी में नासिर हुसैन के लिए एक फिल्म फरयाज लिख रहा था। उन्होंने आमिर को देखा और तुरंत नासिर से कहा कि वह एक स्टार हैं और उन्हें रोमांटिक फिल्म से शुरुआत करनी चाहिए।''

यह भी पढ़ें:
Toxic Star Yash: टॉक्सिक स्टार यश ने पत्नी राधिका के लिए गाया रोमांटिक गाना, फैंस ने की प्रशंसा, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed