फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan actress Ridhi Dogra recalls Deepika Padukone sweet gesture on Shah Rukh Khan starrer Film set read here

Jawan: 'कावेरी अम्मा' को आई 'ऐश्वर्या' संग सेट पर बिताए पलों की याद, दीपिका के व्यवहार को लेकर कही यह बात

Wed, 13 Sep 2023 08:45 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 13 Sep 2023 08:45 AM IST
सार

शाहरुख खान की 'जवान' में 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाने वाली रिद्धि डोगरा ने सेट पर दीपिका पादुकोण के व्यवहार के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Jawan actress Ridhi Dogra recalls Deepika Padukone sweet gesture on Shah Rukh Khan starrer Film set read here
दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। मशहूर निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 345.58 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। किंग खान की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण अपने कैमियो रोल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस बीच एक साक्षात्कार से दौरान जवान में शाहरुख खान की मां यानी 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाने वाली रिद्धि डोगरा ने सेट पर दीपिका के व्यवहार के बारे में बात की है।

विज्ञापन

Jawan actress Ridhi Dogra recalls Deepika Padukone sweet gesture on Shah Rukh Khan starrer Film set read here
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर ऐसा था रिद्धि संग दीपिका का व्यवहार
हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत में रिद्धि डोगरा ने दीपिका पादुकोण के मधुर व्यवहार को याद किया, जब वह अकेली बैठी थीं, जिसने उनका दिल जीत लिया था। अभिनेत्री ने कहा, "एक दिन दीपिका और उनकी पूरी टीम सेट पर थी। वहां मॉनिटर था और हम उसके पीछे बैठे थे। यह खूबसूरत चीज हुई और उसने मेरा दिल जीत लिया। कभी-कभी सेट पर पर्सनल चैट और पर्सनल बातें होती रहती हैं।"  मुझे याद है कि मैं उनके थोड़ा पीछे बैठी थी क्योंकि मैं दीपिका को प्राइवेसी देना चाहती थी और मैं अपनी भी प्राइवेसी चाहती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan actress Ridhi Dogra recalls Deepika Padukone sweet gesture on Shah Rukh Khan starrer Film set read here
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को लेकर कही यह बात
उन्होंने आगे कहा, “दीपिका ने मेरे साथ बैठने के लिए अपनी कुर्सी पीछे खींच ली थी। यह बहुत छोटी सी बात थी, लेकिन यह उसके बारे में बहुत कुछ कहती थी। मैं उनकी एकजुटता और कृतज्ञता से बहुत प्रभावित हुई कि हम एक साथ हैं।" उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुआ कि वह किंग खान के व्यवहार से काफी प्रभावित हैं। इस बार में बात करते हुए उन्होंने कहा, "वह मेरे पास आए स्क्रीनिंग के बाद, जब वह बाकी सभी लोगों के पास जा रहे थे और उन्होंने मुझे फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।''

विज्ञापन

Jawan actress Ridhi Dogra recalls Deepika Padukone sweet gesture on Shah Rukh Khan starrer Film set read here
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुनिया भर में पार किया 500 करोड़ का आकड़ा
एटली की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ प्रियामणि, लहर खान, सान्या मल्होत्रा और आलिया कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-  Nana Patekar: 'उनको लगता है हम बहुत पुराने हो गए हैं', 'वेलकम टू द जंगल' में न होने पर नाना पाटेकर की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed