Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर पर एटली ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म के लिए लिखी यह खास बात
Atlee On Ramayana: फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर पर अपनी समीक्षा दी है। उन्होंने रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी के बारे में खास बात लिखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देख लिया है। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के किरदारों को लेकर अपनी खास राय पेश की है।
एटली का पोस्ट
एटली ने एक्स पर लिखा कि 'रामायण' का ट्रेलर देखकर वह दंग रह गए। उनके मुताबिक, फिल्म का हर सीन जादुई और भव्य है। उन्होंने रावण का रोल कर रहे यश को खतरनाक, रणबीर कपूर को बेहद सुंदर और साई पल्लवी को सीता के रोल में बहुत आकर्षक बताया।
Absolutely blown away by the #Ramayana trailer! What a vision by @NamitMalhotra sir and what incredible craft from @niteshtiwari22 sir.@TheNameIsYash bro looks unbelievably lethal, Ranbir Kapoor bro is stunning, and @Sai_Pallavi92 is ethereal. Every frame feels grand, fresh,…
— atlee (@Atlee_dir) July 20, 2026
दिल्ली में हुआ भव्य इवेंट
फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर अभी ऑनलाइन रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन 24 जुलाई को इसे सबके लिए जारी किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में 'प्रथम संकल्प' नाम का एक बड़ा प्रोग्राम रखा गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इनके अलावा अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी इस इवेंट में शामिल हुए।
कौन निभा रहा है किसका किरदार
- रणबीर कपूर - भगवान राम
- साई पल्लवी - माता सीता
- यश - रावण
- सनी देओल- हनुमान
- रवि दुबे - लक्ष्मण
'रामायण' को लेकर रणबीर की राय
रणबीर कपूर ने टीवी सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की तारीफ की। रणबीर ने कहा, 'अगर मैं आपके जैसा थोड़ा सा भी राम भगवान को अपने अंदर ला सकूं, तो मेरी मेहनत सफल हो जाएगी। मैं आपके चेहरे को ही राम मानकर बड़ा हुआ हूं।'
'रामायण' को लेकर सनी देओल की राय
सनी देओल ने हनुमान जी का रोल मिलने पर खुशी जताई और कहा, 'रामायण हम भारतीयों के लिए बहुत खास है। हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन यह एक बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि वे शक्तिशाली, भोले और राम जी के सच्चे भक्त हैं।'
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
'रामायण: भाग 1' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 8 नवंबर, 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया टीजर रिलीज, दिखा अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर