Ridhi Dogra: सलमान खान नहीं इस शख्स की वजह से टाइगर 3 का हिस्सा बनीं रिद्धि डोगरा, अभिनेत्री ने खुद बताया नाम
अब रिद्धि डोगरा अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं और बताया है कि वह फिल्म किस वजह से कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब रिद्धि डोगरा अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं और बताया है कि वह फिल्म किस वजह से कर रही हैं।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का जलवा ही अलग है। किसी का भाई किसी की जान के बाद अब फैंस को बेसब्री से उनकी फिल्म 'टाइगर 3' का इंतजार है। फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं है। इस फिल्म में रिद्धि डोगरा भी अहम रोल में हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह टाइगर 3 सलमान खान की वजह से नहीं कर रही हैं।
Karan Johar: करण जौहर ने रणवीर सिंह को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, अभिनेता को बताया 'मिस्ट्री मैन'
हाल ही में, एक इंटरव्यू में रिद्धी ने कहा, 'मैं फिल्म सुपरस्टार सलमान खान की वजह से नहीं कर रही हूं बल्कि मैंने फिल्म से जुड़े एक दूसरे शख्स की वजह से इस फिल्म में काम करने के लिए हां कहा है।' रिद्धि ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा से उनकी बहुत पुरानी जान-पहचान थी। उन्हीं की वजह से रिद्धि ने इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी। इस फिल्म को करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रिद्धी और डायरेक्टर मनीष शर्मा की दोस्ती थी।
Karan Johar: करण जौहर ने रणवीर सिंह को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, अभिनेता को बताया 'मिस्ट्री मैन'
'टाइगर 3' की बात करें तो फिल्म की दोनों फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।