फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन के साथ बुरा बर्ताव करने पर ट्रोल हुईं जया बच्चन, यूजर्स बोले- 'बहू ऐश्वर्या की तरह शांत रहें'

Wed, 20 Mar 2019 06:30 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 20 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
jaya bachchan troll for her rude behaviour with a fan who was cliked a photo
jaya bachchan
जया बच्चन अक्सर अपने तीखे तेवर के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं । जब भी कोई उनकी तस्वीरें लेना चाहता है या सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो वो उसे बुरी तरह डांट देती हैं । हाल ही में जया बच्चन ने फिर से कुछ ऐसा ही किया है। जया बच्चन एक रेस्त्रां से बाहर निकल रही थीं । तभी फैंस उनकी मोबाइल से फोटो लेने लगे। 
jaya bachchan troll for her rude behaviour with a fan who was cliked a photo
jaya bachchan
जया, करण जौहर की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। जब जया बाहर आईं तो फैंस मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने लगे । जया को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने फैन को अपने पास बुलाया और कहा, 'मोबाइल से फोटो क्यों ले रहे हो । मुझसे पूछा तुमने। तमीज सीखो ।'

 
jaya bachchan troll for her rude behaviour with a fan who was cliked a photo
jaya bachchan
जया बच्चन ने एक नहीं बल्कि दो फैंस की क्लास लगा दी। दूसरे फैन से जया ने कहा, 'अभी उस आदमी को डांटा है ।' जब फैन ने उन्हें सॉरी बोला तो जया कहती हैं, 'अंग्रेजी में सिर्फ सॉरी ही सीखा है ।' जया बच्चन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#jayabachchan at #hiroojohar birthday lunch @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya bachchan troll for her rude behaviour with a fan who was cliked a photo
Jaya Bachchan - फोटो : social media
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने जया के इस बर्ताव पर नाराजगी जताई है । कई लोगों ने जया को उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह शांत रहने को कहा है । कुछ यूजर्स ने जया को 'घमंडी' बताया । एक यूजर ने पूछा, 'ये इतना बुरा बर्ताव क्यों करती हैं ।'

विज्ञापन
jaya bachchan troll for her rude behaviour with a fan who was cliked a photo
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
कुछ ने मीडिया से कहा कि वो जया बच्चन का पूरी तरह से बायकॉट करें । एक यूजर ने लिखा, 'ये आखिर है कौन जो सबको इस तरह से डांट देती हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये आंटी ने तो अपनी रिस्पेक्ट खुद खो दी है ।' बता दें कि जया बच्चन अक्सर अपने इस बर्ताव को लेकर ट्रोल होती हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed