फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jee Le Zaraa stalled Farhan Akhtar reason turned to be false Priyanka Chopra script concerns halted the film

Jee Le Zaraa: तारीख की वजह से नहीं टली फरहान अख्तर की 'जी ले जरा', प्रियंका चोपड़ा के कारण लगा फिल्म पर ब्रेक!

Sun, 01 Oct 2023 01:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 01 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

'जी ले जरा' के ठंडे बस्ते में जाने को लेकर फरहान अख्तर ने बीते दिनों चुप्पी तोड़ी। हालांकि, अब इसके ठप होने के पीछे का बड़ा कारण सामने आया है, जिसका सीधा कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से है। 

विज्ञापन
Jee Le Zaraa stalled Farhan Akhtar reason turned to be false Priyanka Chopra script concerns halted the film
जी ले जरा-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। वहीं, इसके ठंडे बस्ते में जाने की खबर ने दर्शकों को काफी निराश किया। प्रियंका चोपड़ा , आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ आने के एलान मात्र ने ही फिल्म को सुर्खियों में ला दिया था। मूवी को लेकर बीते दिनों जानकारी आई कि सितारों के पास डेट्स न होने के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाला जा रहा है। हालांकि, अब इसके टलने का असली कारण सामने आ गया है, जिसका सीधा कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से है।

विज्ञापन

फरहान अख्तर का कारण 

हाल ही में, फरहान अख्तर ने फिल्म की देरी के बारे में अफवाहों को यह समझाते हुए संबोधित किया कि शेड्यूलिंग संघर्ष इसके लिए जिम्मेदार था। फिल्म निर्माता-अभिनेता ने वैरायटी को बताया कि उनके बीच सिर्फ शेड्यूलिंग को लेकर विवाद चल रहा है, और हाल ही में एसएजी-एएफटीआरए की हड़ताल के कारण फिल्म के लिए प्रियंका की योजनाएं अव्यवस्थित हो गई हैं, उन्हें लगने लगा है कि फिल्म का भाग्य हमारे हाथ से बाहर है। फरहान ने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि फिल्म जब बननी होगी तब बनेगी और वे देखेंगे।

विज्ञापन


Kannappa: प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'कनप्पा' से जुड़ा इस साउथ सुपरस्टार का नाम, एलान से उत्साहित फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

'जी ले जरा' में देरी को लेकर बड़ा दावा 

हालांकि, 'जी ले जरा' की देरी पर दिया गया फरहान अख्तर का बयान लेटेस्ट रिपोर्ट से मेल नहीं खाता है। उनके दावे के विपरीत, हिंदुस्तान टाइम्स को अब विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यह सही व्याख्या नहीं है। सच कहा जाए तो प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उम्मीद की जा रही थी कि अभिनेत्री पिछले हफ्ते राघव चड्ढा के साथ अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आएंगी और इस फिल्म के लिए डील साइन करेंगी। हालांकि, प्रियंका शादी के जश्न में शामिल नहीं हुईं।


Mika Singh: 'सुकेश से बेहतर...,' वैन डेम संग जैकलीन फर्नांडीज को देख फिसली मीका सिंह की जुबान, मच गया बवाल

'जी ले जरा' को लेकर सोच-विचार जारी 

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से गया है कि फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। जब कोई फिल्म योजना के अनुसार नहीं चलती है, तो निर्देशक को नए दृष्टिकोण के बारे में सोचने और यह निर्णय लेने के लिए समय चाहिए होता है कि कहानी को जारी रखना है या नहीं। हालांकि, इसे लंबे समय के लिए स्थगित कर दिया गया है, कहानी अब पुरानी हो चुकी है। फिल्म के निर्माण में दो वर्ष तक की देरी हो सकती है। अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कथानक समय के साथ कायम रहे, इसलिए जोया और फरहान जैसे फिल्म निर्माता और स्क्रीनप्ले लेखक इन सभी विवरणों पर गौर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed