फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jewel Thief Actor Kunal Kapoor Talks about his Role Praises Saif Ali Khan and Jaideep Ahlawat

Kunal Kapoor: ‘ज्वेल थीफ’ में अपने किरदार पर कुणाल कपूर ने की खुलकर बात, जानें सैफ-जयदीप को लेकर क्या कहा?

Wed, 30 Apr 2025 02:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

Jewel Thief Actor Kunal Kapoor: हाल ही में कुणाल कपूर ने एएनआई से ज्वेल थीफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने सैफ और जयदीप अहलावत की जमकर तारीफ भी की।

विज्ञापन
Jewel Thief Actor Kunal Kapoor Talks about his Role Praises Saif Ali Khan and Jaideep Ahlawat
ज्वेल थीफ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस हाई-वोल्टेज हाइस्ट ड्रामा फिल्म में कुणाल ने पुलिस अफसर विक्रम पटेल का किरदार निभाया है। हाल ही में एएनआई से बातचीत में कुणाल ने अपने किरदार, इसकी तैयारी और फिल्म के सीक्वल की संभावनाओं पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

Bollywood 100 Cr Club Movies: दो ही दिन में इस फिल्म ने कमाए थे 100 करोड़, सनी-SRK की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

विज्ञापन

विक्रम पटेल के किरदार में छाए कुणाल

कुणाल ने कहा कि विक्रम पटेल का किरदार उनके लिए खास था, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा रोल नहीं निभाया था। अभिनेता ने कहा, “मुझे हाइस्ट फिल्में बहुत पसंद हैं। जब मुझे ‘ज्वेल थीफ’ का ऑफर मिला, तो मैंने तुरंत हां कह दी। यह मेरे लिए कुछ नया करने और एक शानदार टीम के साथ काम करने का मौका था।"  फिल्म में कुणाल का किरदार सैफ अली खान के किरदार रेहान रॉय का पीछा करता है। दोनों के बीच की यह रोमांचक चेज और टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण है।
Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद

ट्रेनिंग की नहीं पड़ी ज्यादा जरूरत

‘ज्वेल थीफ’ में कुणाल के हिस्से कई दमदार एक्शन सीन आए। उन्होंने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए कहा, “एक फाइट सीन था, जिसे हमने रात के समय शूट किया। यह बहुत थकाऊ, लेकिन मजेदार था। पूरी फिल्म में मुझे बहुत दौड़ना पड़ा। शायद टॉम क्रूज को मेरी दौड़ से टक्कर मिले।” कुणाल ने कहा कि इस किरदार के लिए खास एक्शन ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन उन्हें अपनी फिजिक पर काम करना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं उस समय ‘विश्वंभरा’ फिल्म की शूटिंग कर रहा था, जिसमें मुझे मस्कुलर लुक चाहिए था। मैंने छह-सात किलो मसल्स बढ़ाए और वही फिजिक मैं ‘ज्वेल थीफ’ में भी लेकर आया।"

विज्ञापन

 सीक्वल पर कही ये बात

‘फिल्म के सीक्वल की संभावना पर बात करते हुए कुणाल ने कहा, “विक्रम और रेहान के बीच का रिश्ता बहुत जटिल है। उनकी बैकस्टोरी और लंबे समय से चली आ रही इस चेज में बहुत कुछ अनकहा है। अगर सीक्वल या प्रीक्वल बना तो इन किरदारों की गहराई को और एक्सप्लोर करना रोमांचक होगा।” 

कुणाल ने की निर्देशक की तारीफ

इस बातचीत में कुणाल ने फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा “इन दोनों के साथ काम करना शानदार अनुभव था। उनकी विजन और कहानी को पेश करने का तरीका कमाल का है।”

सैफ और जयदीप के साथ काम का अनुभव किया साझा

कुणाल ने अपने को-स्टार्स सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की तारीफ करते हुए कहा, “सैफ बहुत स्मार्ट और उदार सह-कलाकार हैं। उनके साथ सेट पर समय बिताना मजेदार था। जयदीप का अभिनय इतना सहज और विश्वसनीय है। मुझे दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिला”।

अभिनय का बदला नजरिया

‘रंग दे बसंती’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘आजा नचले’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले कुणाल ने आगे साझा किया कि समय के साथ उनका अभिनय का नजरिया बदला है। अभिनेता ने इस बारे में कहा, “पहले मैं हर सीन को लेकर बहुत तनाव लेता था। अब मैं अच्छी तैयारी करता हूं और सेट पर अपने आता हूं हूं। इससे मैं प्रोसेस को ज्यादा इंजॉय करता हूं।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed