Jewel Thief Trailer: 500 करोड़ी हीरे तो लूटने निकले जयदीप अहलावत-सैफ अली खान, एक-दूसरे की जान के बने दुश्मन
Jewel Thief Trailer: जयदीप अहलावत और सैफ अली खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब नेटफ्लिक्स ने आगामी एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयदीप अहलावत और सैफ अली खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब नेटफ्लिक्स ने आगामी एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।
चोर बने सैफ अली खान
कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान ने रेहान रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक कुशल चोर है और जयदीप अहलावत ने राजन औलाख की भूमिका निभाई है, जो एक माफिया बॉस है। कुणाल कपूर ने विक्रम पटेल की भूमिका निभाई है, जो रॉय को पकड़ने पर आमादा एक जासूस है, जबकि निकिता दत्ता फराह की भूमिका में हैं, जो अफ्रीकी रेड सन ज्वेल से जुड़ी केंद्रीय डकैती की साजिश से निकटता से जुड़ी हुई है।
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगी नुसरत भरुचा, सिनेमा और अभिनय से जुड़े करेंगी मजेदार खुलासे
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म औलक (जयदीप) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्रीका के सबसे कीमती हीरे रेड सन को चाहता है। वह इसे लूटने के लिए एक आदमी (सैफ अली खान) को काम पर रखता है और फिर एक पुलिस वाला (कुणाल कपूर) है, जो इस लुटेरे के पीछे है और उसे गिरफ्तार करना चाहता है। ट्रेलर में देखने को मिला कि वे डकैती की योजना कैसे बनाते हैं। साथ ही सैफ और कुणाल के किरदार के बीच बिल्ली और चूहे का खेल भी देखने को मिला।
Pics: हुमा कुरैशी से लेकर कुब्रा सैत तक मुंबई पार्टी में पहुंचे सितारे, अलग-अलग ड्रेस में दिखाए हुस्न के जलवे
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आज सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ज्वेल थीफ 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में निकिता दत्ता भी हैं।