फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jiah Khan fell for the wrong guy: rabia khan

"जिया ने चुना था गलत लड़का"

Sat, 08 Jun 2013 02:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
Jiah Khan fell for the wrong guy: rabia khan

अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के काफी समय बाद अब उनके परिवार ने अपनी चुप्पी तो़ड़ी है।

विज्ञापन


जिया की मां राबिया खान और दोनों बहनों करिश्मा व कविता ने जिया के डिप्रेशन में होने की बात से इंकार किया है।

उन्होंने जिया को रिश्ते में मिले धोखे को आत्महत्या की वजह माना है।

जानिए, किस वजह से दी जिया ने जान


चुना गलत लड़का
जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि जिससे वह प्यार करती थी उससे ही जिया को धोखा मिला। उन्होंने ये भी कहा की जिया ने एक गलत व्यक्ति को चुना।

राबिया ने ये भी कहा की उनकी बेटी काम की वजह से डिप्रेस नहीं थी। वह बिल्कुल ठीक थी। वह झूठ नहीं बोल सकती थी।

बहन करिश्मा के मुताबिक मां ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिया से दूर रहने का मैसेज भी किया था।

एल्कोहल और डिप्रेशन की दवाइयों से इंकार
जिया खान की बहन करिश्मा ने जिया के एल्कोहल और एंटी डिप्रेशन की दवाइयां लेने की बात भी खारिज कर दी है। उन्होंने अटॉप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिया का कोई ईलाज नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों बहनों करिश्मा और कविता ने जिया के बारे में बताया कि उसे अपने काम से बहुत प्यार था। जिस पर उसने भरोसा किया उसी ने जिया का दिल तोड़ दिया।

एक फिल्म मिलने से थी खुश
मुंबई पहुंची कविता ने भी जिया के बेहद खुशदिल होने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिया एक फिल्म मिलने को लेकर बेहद खुश थी और खुद मां को खुशखबरी देना चाहती थी। कविता ने डिप्रेशन की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने के बाद खुले जिया खान के ये तीन बड़े किस्से

आदित्य पंचोली को अंतिम संस्कार में रोका
बहन करिश्मा ने बताया की उनकी मां नहीं चाहती थी की आदित्य पंचोली का परिवार जिया के अंतिम संस्कार में आए। उन्होंने कहा कि सूरज पंचोली ने ऐसे समय में हमारी कोई मदद नहीं की।

जिया की बहनों का कहना है कि जिया अपने रिश्ते से खुश नहीं थी।

सूरज सामने आकर बताएं सच
करिश्मा ने सूरज पंचोली से सबके सामने आकर सच बताने मांग की है। उनका मानना है कि जिया ने जरूर सूरज को कुछ बताया होगा।

उन्होंने पुलिस को केवल तीन मैसेज मिलने पर हैरानी जताई और बताया कि जिया की मौत के बाद सूरज के उसके पास छह मिसकॉल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed