फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jiah Khan mother writes letter to PM Narendra Modi appealing for justice

जिया खान की मां ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, कहा- 'मेरी बेटी को इंसाफ दिलाओ'

Mon, 18 Sep 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 18 Sep 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Jiah Khan mother writes letter to PM Narendra Modi appealing for justice
जिया खान
जिया खान की मां राबिया खान ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से जिया का मौत के मामले में इंसाफ की मांग की है। चार साल पहले जिया खान की लाश मिली थी जिसे पहले मर्डर और बाद में सुसाइड माना गया था। 
विज्ञापन


बेटी की मौत के लिए अब जिया खान की मां ने पीएम को पत्र लिखा है। इस खत में उन्होंने बताया है कि कैसे वो पिछले चार सालों से लगातार इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। हाल ही में एएनआई ने ट्वीट के जरिए या बताया है। 
विज्ञापन

  आदरणीय सर/ मैडम


मैं एक ब्रिटिश नागरिक जिया खान की मां हूं, जिसकी हत्या मुंबई में 3 जून 2013 को हुई थी। इसके चार साल बाद भी मैं उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हूं। भारत और इंग्लैंड में विशेषज्ञों से प्राप्त सभी फोरेंसिक रिपोर्ट्स में हत्या की ओर इशारा किया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट्स को देखने के बाद ये साफ है कि मेरी बेटी का मर्डर किया गया है और बाद में उसे लटका दिया गया ताकि ये लगे कि उसने आत्महत्या की है। जुलाई 2014 में माननीय बॉम्बे उच्च न्यायालय ने जांच को सीबीआई को एक स्पष्ट जनादेश के साथ सौंप दिया, ताकि यह पता लगा सके कि क्या मेरी बेटी की मौत आत्महत्या है या मर्डर, और यदि यह हत्या के मामले में पाया गया, तो आगे की जांच शुरू करने के लिए उचित कार्रवाई हो। कुछ कारणों से, सीबीआई इस मामले को शुरुआत से ही शुरू करने में हिचक रही थी और जांच में 15 महीने देरी की गई है। सीबीआई मामले की निष्पक्ष जांच करने में असफल रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सीबीआई के पास मेरी बेटी की मृत्यु की निष्पक्ष जांक की सारी शक्तियां हैं लेकिन इसके बावजूद सीबीआई फेल रही। इस मामले में वास्तविक तथ्यों को देखने वाला हर कोई यह जानता है कि मामला पहले से भारी प्रबंधित है, पुलिस और आरोपी के पिता आदित्य पांचोली का संबंध इस मामले से जुड़ा है। इस मामले की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) गठित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed