फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jiah Khan suicide case CBI not found any proof in cctv

जिया खान खुदकुशी मामला: सोसाइटी के सीसीटीवी के साथ हुई छेड़छाड़ को CBI ने नकारा

Fri, 14 Dec 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Jiah Khan suicide case CBI not found any proof in cctv
jiah khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। 3 जून साल 2013 में जिया खान ने बेडरूम में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिया ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के अनुसार सूरज ने उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे थे।
विज्ञापन


जिया खान की खुदकुशी पर उनकी मां रबिना का कहना है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं कि बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद जांच सीबीआई के पास सौंप दी गई। सीबीआई काफी समय से जिया खान ने खुदकुशी की या उनकी हत्या हुई थी, इस बात की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। इस बीच सीबीआई ने जिया खान की खुदकुशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सीबीआई ने कहा है कि जिया खान जिस सोसाइटी में रहती थीं, उसके सीसीटीवी के साथ किसी भी तरह की छोड़छाड़ नहीं हुई है। सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने सीसीटीवी की सभी सीडी को देखा, लेकिन उन्हें किसी भी तरह का ऐसा कई सबूत नहीं मिला हो जो सीसीटीवी से छेड़ाछाड़ जैसा लगता हो। बता दें कि जिया खान की मां रबिना ने सीबीआई जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed