{"_id":"5a847d704f1c1b9f268ba0d6","slug":"jiah-khan-suicide-case-trial-in-court-against-suraj-pancholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट ने ट्रायल शुरू कर दिया है। सूरज पंचोली मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश हुए। वहीं, इस मामले में गवाहों से पूछताछ के लिए कोर्ट ने पहले गवाह को समन भी जारी कर दिया है। अब अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
गवाह को कोर्ट ने भेजा समन, अगली सुनवाई 21 फरवरी को
पिछली सुनवाई में सेशन कोर्ट ने जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली पर आरोप तय करते हुए जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए थे। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि जिया ने यह कदम खुद उठाया था और उसमें सूरज पंचोली का कोई हाथ नही था।
विज्ञापन
पंचोली के वकील ने कहा था कि इस केस के चक्कर में सूरज का काफी समय पहले ही बर्बाद हो चुका है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने भी सूरज को बड़ी राहत देते हुए उन पर और जांच रोकने के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन