{"_id":"c2c35bee-e862-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-khan-was-drunk-when-she-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के वक्त शराब के नशे में थीं जिया ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आत्महत्या के वक्त शराब के नशे में थीं जिया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान के आत्महत्या केस में एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा जिया खान की उस शारीरिक स्थिति को लेकर हुआ है जब उनकी मौत हुई थी। यह मामला इस केस में सूरज पंचोली का पक्ष मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन
फोरेंसिंक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिस समय जिया खान ने सुसाइड किया था उस समय वह शराब के नशे में थीं। फोरेंसिक एक्सपर्ट एमके माल्वे ने कहा है कि जिया खान के खून में एल्कोहल की कुछ मात्रा पाई गई है।
विज्ञापन
इससे इस बात की पुष्टि होती है कि जिया खान ने शराब पीने के बाद आत्महत्या की है। इस खुलासे के बाद इस केस में जिया खान की मां राबिया खान का पक्ष कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को जमानत दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जिया खान में सुसाइड टेंडेंसी थी।
इस मामले में सूरज पंचोली 21 दिन की न्यायिक हिरासत भुगत चुके हैं। हिरासत के दौरान उन्होंने जिया खान के साथ संबंध होने और संबंध बिगड़ने की बात भी स्वीकार की थी।